नई दिल्ली / राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का जन्मदिन आज, पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई

Zoom News : Oct 01, 2019, 10:17 AM
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को जन्मदिन की बधाई दी। मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति जी को उनके जन्मदिन की हार्दिक बधाई। भारत को उनकी अंतर्दृष्टि और नीतिगत मामलों की महत्वपूर्ण समझ प्राप्त हुआ है। गरीबों और दलितों को सशक्त बनाने के प्रति उनके जुनून को हमेशा देखा जा सकता है।

ईश्वर उन्हें लंबी आयु और स्वस्थ जीवन प्रदान करें। कोविंद का जन्म 1 अक्तूबर 1945 को उत्तर प्रदेश में कानपुर देहात के एक छोटे से गांव परौंख में हुआ था। कानपुर के डीएवी कॉलेज से वाणिज्य में स्नातक और एलएलबी की डिग्री हासिल करने वाले कोविंद 25 जुलाई 2017 को राष्ट्रपति बनने से पहले बिहार के राज्यपाल थे।

कोविन्द का सम्बन्ध कोरी (कोली) जाति से है जो उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जाति, गुजरात में अनुसूचित जनजाति एवम् उड़ीसा में अनुसूचित जनजाति आती है। वकालत की उपाधि लेने के पश्चात उन्होने दिल्ली उच्च न्यायालय में वकालत प्रारम्भ की। वह १९७७ से १९७९ तक दिल्ली उच्च न्यायालय में केंद्र सरकार के वकील रहे। वर्ष 1991 में भारतीय जनता पार्टी में सम्मिलित हो गये।

वर्ष 1994 में उत्तर प्रदेश राज्य से राज्य सभा[7] के लिए निर्वाचित हुए। वर्ष 2006 में पुनः उत्तरप्रदेश राज्य से राज्य सभा के लिए निर्वाचित हुए। इस प्रकार कोविन्द लगातार 12 वर्ष तक राज्य सभा के सदस्य रहे। वह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी रहे।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER