विशेष / भूतिया जंगल की थीम पर राष्ट्रपति ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में तीसरी हैलोवीन पार्टी की

Dainik Bhaskar : Oct 30, 2019, 01:34 PM
वॉशिंगटन | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रम्प ने सोमवार को व्हाइट हाउस में अपने तीसरे हैलोवीन का जश्न मनाया। इसमें सैन्य परिवारों के बच्चों के साथ ही स्थानीय स्कूल के छात्रों का स्वागत किया गया। बच्चे डायनासोर के अलावा दूसरे जानवरों के कॉस्ट्यूम में पहुंचे। व्हाइट हाउस में इस बार हैलोवीन की थीम भूतिया जंगल थी।

थीम के मुताबिक व्हाइट हाउस साउथ पोर्टिको के स्तंभों पर काले रंग के पेड़ों के बड़े कटआउट लगाए गए थे। शाखाएं डरावनी थीं और इन पर पत्तियां नहीं थीं। इनके आसपास नारंगी रंग की तेज रोशनी की गई थी। घुमावदार सीढ़ियों पर दर्जनों कद्दू रखे हुए थे।

हैलोवीन-थीम वाली धुनें बजाईं 

'घोस्टबस्टर्स', 'बीविच्ड' और हैरी पॉटर फिल्मों के थीम गीत बजाए गए। हालांकि, ट्रम्प और मेलानिया का वॉक-आउट गीत "द एडम्स फैमिली" से था। ट्रम्प और अमेरिकी की प्रथम महिला मेलानिया ने बच्चों और उनके माता पिता को हैलोवीन की बधाई दी। दंपती पार्टी के लिए उत्साही नजर आए। उन्होंने विभिन्न वेशभूषा में पहुंचे बच्चों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER