नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन्मदिन की बधाई दी है। अपने ट्वीट के जरिए प्रधानमंत्री मोदी ने अरविंद केजरीवाल की अच्छी सेहत और लंबे जीवन की कामना करते हुए जन्मदिन की बधाई दी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का शुक्रवार 16 अगस्त को 51वां जन्मदिन है।
Birthday greetings to Delhi CM Shri @ArvindKejriwal. Praying for his good health and long life.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 16, 2019
प्रधानमंत्री मोदी की बधाई के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी प्रधानमंत्री के ट्वीट का जवाब देते हुए धन्यवाद दिया है।
प्रधानमंत्री मोदी के अलावा दिल्ली विधानसभा में नेता विपक्ष विजेंदर गुप्ता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और फिल्मकार विवेक अग्निहोत्री ने भी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरवाल को जन्मदिन की बधाई भेजी है।