देश / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संस्कृत में ट्वीट कर किया राफेल विमानों का स्वागत, गृह मंत्री ने पूरे देश को दी बधाई

News18 : Jul 29, 2020, 04:55 PM
नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) के लिए ऐतिहासिक क्षणों के बीच बुधवार को राफेल लड़ाकू विमानों (Rafale Fighter Jet) के पहले जत्थे ने भारत (India) में सुरक्षित लैंडिंग की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने इन विमानों की लैंडिग का वीडियो शेयर कर अपने अनोखे अंदाज में विमानों का स्वागत किया। पीएम मोदी ने संस्कृत में किये अपने ट्वीट में लिखा- राष्ट्ररक्षासमं पुण्यं, राष्ट्ररक्षासमं व्रतम्, राष्ट्ररक्षासमं यज्ञो, दृष्टो नैव च नैव च।। नभः स्पृशं दीप्तम्।। स्वागतम्! बता दें फ्रांस (France) से खरीदे गए ये राफेल लड़ाकू विमान हरियाणा (Haryana) के अंबाला एयरबेस (Ambala Airbase) पर उतरे। वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया (Air Chief Marshal RKS Bhadauriya) ने अंबाला में विमानों की अगवानी की।

वहीं गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) ने भी राफेल विमान का वीडियो शेयर करके लिखा- " गति से लेकर हथियारों की क्षमताओं तक, राफेल बहुत आगे का है! मुझे यकीन है कि ये विश्व स्तरीय फाइटर जेट एक गेम चेंजर साबित होंगे। मैं इस महत्वपूर्ण दिन पर पीएम नरेंद्र मोदी जी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी, भारतीय वायु सेना और पूरा देश को बधाई देता हूं। #RafaleInIndia"

वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- विमान अंबाला में सुरक्षित लैंडिंग कर चुके हैं। राफेल कॉम्बैट विमानों के भारत की धरती को छूते ही सैन्य इतिहास के नए युग की शुरुआत हो गई है। ये मल्टीरोल विमान की वायुसेना की क्षमताओं में क्रांतिकारी बदलाव लाएंगे

ये विमान करीब सात हजार किलोमीटर की यात्रा करके बुधवार को भारत पहुंचे हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस संबंध में ट्वीट कर जानकारी दी। साथ ही उन्होंने कहा कि इससे भारत का सैन्य इतिहास का नया युग शुरू हुआ है।

राफेल लड़ाकू विमानों (Rafale Fighter Jet) के पहले जत्थे ने बुधवार को भारत (India) में सुरक्षित लैंडिंग की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने इन विमानों की लैंडिग का वीडियो शेयर कर अपने अनोखे अंदाज में विमानों का स्वागत किया।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER