इंडिया / प्रधानमंत्री ने टी.एन. शेषन के निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया, कहा- एक उत्कृष्ट सिविल सेवक थे

Zoom News : Nov 11, 2019, 11:51 AM
नई दिल्ली | चुनाव आयोग को मौजूदा रुतबा दिलाने वाले टीएन शेषन का रविवार को निधन हो गया। 86 वर्षीय शेषन पिछले कई सालों से बीमार चल रहे थे और चेन्नई में रह रहे थे। शेषन को अबतक का सबसे कड़क चुनाव आयुक्त माना जाता है। उनके कार्यकाल में चुनाव आयोग को सबसे ज्यादा शक्तियां मिली। चुनाव सुधार भी लागू हुए। मतदाताओं के लिए मतदान पत्र अनिवार्य हुए। आचार संहिता का सख्ती से पालन शुरू हुआ। 

प्रधानमंत्री  नरेन्‍द्र मोदी ने  टी.एन. शेषन के निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया है

प्रधानमंत्री ने कहा, “ टी. एन. शेषन एक उत्कृष्ट सिविल सेवक थे। उन्होंने अत्यंत परिश्रम और निष्ठा के साथ भारत की सेवा की। चुनावी सुधारों के प्रति उनके प्रयासों ने हमारे लोकतंत्र को मजबूत और अधिक भागीदारी वाला  बनाया है। उनके निधन से पीड़ा हुई। ओम शांति।"   


SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER