बॉलीवुड / प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने फैंस को दी बड़ी खुशखबरी, जानिए...

Zoom News : Mar 11, 2021, 12:02 PM
बॉलीवुड: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने फैन्स को एक गुड न्यूज दी है। कुछ देर पहले ही प्रियंका ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके साथ निक जोनस भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में प्रियंका कहती हैं कि वे दोनों ऑस्कर के नॉमिनेशन्स का ऐलान करेंगे। इस खबर के सामने आने के बाद से ही निक और प्रियंका के फैन्स काफी एक्साइटिड हो गए हैं।

निक- प्रियंका का वीडियो वायरल

प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में प्रियंका कहती हैं- 'मुझे बताओ की हम ऑस्कर के नॉमिनेशन्स का ऐलान कर रहे हैं, बिना मुझे बताए कि हम ऑस्कर के नॉमिनेशन्स का ऐलान कर रहे हैं।' प्रियंका के इतना कहने के बाद वीडियो में निक जोनस भी नजर आते हैं, जो कहते हैं कि तुमने सभी को बता ही दिया है।' इसके बाद वीडियोज में प्रियंका क्यूट से एक्सप्रेशन्स देती नजर आती हैं।

अकेले ऐलान करना चाहती हैं ऑस्कर नॉमिनेशन्स

इस वीडियो को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा है- ' हैलो एकेडमी, क्या कोई चांस है कि मैं अकेले ही ऑस्कर नॉमिनेशन्स का ऐलान कर सकूं? मैं मजाक कर रही हूं और निक जोनस को बहुत प्यार करती हूं। हम दोनों बहुत एक्साइटिड हैं 15 मार्च को ऑस्कर नॉमिनेशन्स का ऐलान करते हुए।' निक- प्रियंका के इस वीडियो को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं।

देरी से हो रहा है ऑस्कर

बता दें कि इस बार कोविड की वजह से ऑस्कर में देरी हो रही है। आमतौर पर फरवरी में संपन्न हो जाने वाले ऑस्कर का आयोजन इस बार 26 अप्रैल को हो रहा है। वहीं इस बार अवॉर्ड्स वर्चुअली होगा और सभी सेलेब्स वीडियो के माध्यम से कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। जैसा बीते साल एमी अवॉर्ड्स और हाल ही में गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में देखने को मिला था।

प्रियंका के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

गौरतलब है कि इन दिनों प्रियंका फिल्म 'सीताडेल' की शूटिंग कर रही है। इस फिल्म का निर्देशन रुसो ब्रदर्स कर रहे हैं। याद दिला दें कि हाल ही में उन्होंने फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' की शूटिंग पूरी की है। इन प्रोजेक्ट्स के अलावा प्रियंका मैट्रिक्स 3 में भी नजर आने वाली हैं। याद दिला दें कि प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' और 'वी केन बी हीरोज' में नजर आई थीं। इसके अलावा उनकी हाल ही में किताब 'अनफिनिश्ड' भी पब्लिश हुई है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER