बॉलीवुड / 19 की उम्र में ऐसी दिखती थीं प्रियंका चोपड़ा, पहनती थीं बिंदी के साथ बिकिनी

Zoom News : Mar 26, 2021, 11:16 AM
बॉलीवुड: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं। पहले वो 'अनफिनिश्ड' को लेकर चर्चा में आईं फिर अमेरिकी टीवी प्रिजेंटर ओपेरा विन्फ्रे को दिए इंटरव्यू को लेकर वे सोशल मीडिया पर छा गईं। अब आज कल वे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहने लगी हैं। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा ने एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है जो सबका ध्यान खींच रहा है। इस पोस्ट में उन्होंने बिकिनी टॉप में एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है। 

प्रियंका का रीसेंट पोस्ट

सोशल मीडिया पर ये तस्वीर आते ही वायरल हो रही है। प्रियंका (Priyanka Chopra) की ये थ्रोबैक फोटो काफी पुरानी है। इस फोटो में 19 साल की प्रियंका नजर आ रही हैं। प्रियंका ने व्हाइट बिकिनी टॉप के साथ पालाजो पहना है। इसके साथ ही उन्होंने माथे पर बिंदी भी लगाई है। इस फोटो को देख आप भी हैरत में पड़ जाएंगे और कहेंगे कि क्या ये प्रियंका ही हैं, ये तो काफी बदल गई हैं। 

प्रियंका ने दिया ऐसा कैप्शन

प्रियंका (Priyanka Chopra) ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, 'शर्मीली, कभी इसके बारे में नहीं सुना होगा, जब 19 की थी। #TBT #BindisAndBikinis'। इस फोटो को 16 लाख से भी ज्यादा लोगों ने पसंद किया है। वहीं उनकी इस तस्वीर पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। प्रियंका इस तस्वीर में किसी मॉडल की तरह पोज देती नजर आ रही हैं। इस फोटो को देखकर यही लग रहा है कि शायद ये उनके मॉडलिंग के दिनों की तस्वीर है। प्रियंका बेहद बोल्ड अंदाज में कैमरे के सामने पोज दे रही हैं। इस तस्वीर में प्रियंका का यूनीक स्टाइल दिख रहा है। 

विन्फ्रे संग इंटरव्यू हुआ वायरल

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने ओपरा विन्फ्रे को एक इंटरव्यू दिया है। इंटरव्यू में प्रियंका ने अपने करियर से लेकर अपनी किताब 'Unfinished' पर खुलकर बात की है। इस इंटरव्यू में प्रियंका ने अपने पिता के मस्जिद में गाने की बात भी सुनाई थी, जिसके बाद इंटरनेट यूजर्स ने उन्हें काफी ट्रोल किया था।

ऑस्कर के नॉमिनेशन की घोषणा

इससे पहले 15 मार्च को उन्होंने अपने इमोशंस शेयर करते हुए बताया था कि 93वें ऑस्कर के नॉमिनेशन घोषित करते हुए कितना खास महसूस कर रही हैं। इसके अलावा प्रियंका (Priyanka Chopra) न्यूयॉर्क में अपना रेस्तरां शुरू करने के लिए भी चर्चाओं में रहीं। इस रेस्तरां के मैन्यू की खास बात यहां उपलब्ध लजीज भारतीय व्यंजन हैं।

इस फिल्म में आई नजर

प्रियंका (Priyanka Chopra) की हाल ही में फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। रमिन बहारानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आदर्श गौरव और राजकुमार राव ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER