बॉलीवुड / प्रियंका चोपड़ा ने विदेश में बड़े प्यार से बनाया करवा चौथ, वायरल हुईं फोटो

Zoom News : Nov 05, 2020, 12:20 PM
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) शादी के बाद अब भले ही देश में नहीं रहती हों। लेकिन विदेश में रहकर भी अपने रीति रिवाजों को अच्छे से फॉलो करती हैं। किसी भी त्योहार को एक्ट्रेस बेहतरीन तरीके से सेलिब्रेट करती हैं। करवा चौथ (Karva Chauth) को भी उन्होंने शानदार ढंग से मनाया। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने इस मौके की फोटोज भी फैन्स के बीच शेयर की हैं। फोटो में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Photos)लाल साड़ी में पूजा की थाली हाथों में लिए नजर आ रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस का खुशनुमा अंदाज देखने लायक था।

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के साथ फोटो में उनके पति निक जोनस (Nick Jonas) भी नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस की फोटो को अभी तक 4 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। फैन्स उनकी करवा चौथ (Karva Chauth) की तस्वीरों पर कमेंट के जरिए खूब रिएक्शन दे रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस ने हाल ही में अमेजन के साथ दो साल की 'मल्टीमिलियन-डॉलर फर्स्ट-लुक टेलीविजन डील' पर हस्ताक्षर किए हैं। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी थी। इसके साथ ही एक्ट्रेस जल्द ही राजकुमार राव के साथ  'द व्हाइट टाइगर' में नजर आने वाली हैं। प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार फिल्म द स्काइ इज पिंक में नजर आई थीं। इस फिल्म में एक्ट्रेस ने फरहान अख्तर, जायरा वसीम और एक्टर रोहित शराफ के साथ मुख्य भूमिका अदा की थी। इसमें प्रियंका ने बतौर प्रोड्यूसर भी काम किया था। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER