बॉलीवुड / Priyanka Chopra का Video हुआ वायरल, 'सोना सोना' गाने पर मस्ती में यूं किया डांस

NDTV : Aug 09, 2020, 09:02 PM
बॉलीवुड डेस्क | बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। कोरोना वायरस(Coronavirus) के कहर के बीच एक्ट्रेस लगातार लोगों को अपने वीडियो और फोटो के जरिए जागरूक करने की कोशिश कर रही हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Video) का एक वीडियो इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस अमिताभ बच्चन के गाने 'सोना सोना (Sona Sona Song)' गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में प्रियंका चोपड़ा एक बच्ची के साथ गाने पर डांस करते-करते कूद रही हैं। वीडियो में प्रियंका और वह बच्ची मिलकर खूब मस्ती कर रही हैं। 

बता दें, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अकसर बच्चों के साथ मस्ती करती नजर आ जाती हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा का एक और वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में एक्ट्रेस अपनी भतीजी के साथ खूब मस्ती करती नजर आ रही थीं। वीडियो में प्रियंका अपनी भतीजी को खूब गुदगुदी कर रही हैं, जिससे उनकी भतीजी जोर-जोर से हंसती हुई नजर आ रही है। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Video) का वीडियो भी खूब वायरल हुआ था। 

बता दें, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने हाल ही में अमेजन के साथ दो साल की 'मल्टीमिलियन-डॉलर फर्स्ट-लुक टेलीविजन डील' पर हस्ताक्षर किए हैं। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है। एक्ट्रेस ने फोटो शेयर करते हुए कहा, "एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर होने के नाते, मैंने हमेशा भाषा और भूगोल के बावजूद महान सामग्री बनाने के लिए दुनिया भर से एक साथ आने वाली रचनात्मक प्रतिभा के एक खुले कैनवास का सपना देखा है।" इससे इतर प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आई थीं। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER