बॉलीवुड / 'सिटाडेल' के सेट पर घायल हुईं प्रियंका चोपड़ा, शेयर की चोट की तस्वीर

Zoom News : Aug 28, 2021, 07:29 AM
मुंबई: बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रिंयका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) का जलवा हॉलीवुड में भी जारी है। प्रियंका इन दिनों सिटाडेल (Citadel) के शूट में बिजी हैं। ऐसे में प्रियंका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनको देखकर फैन्स हैरान रह गए हैं।

प्रियंका की इंस्टा स्टोरी

दरअसल प्रियंका ने हाल ही में इंस्टा स्टोरी में दो तस्वीरें शेयर कीं, इन तस्वीरों में प्रियंका के चेहरे पर खून और चोट दिख रही है। एक दूसरी तस्वीर में प्रियंका ने बताया कि एक ओर जहां माथे पर लगा खून मेकअप है, तो वहीं दूसरी ओर जो कट उनकी आईब्रो पर लगा है, वो असली है। यानी प्रियंका शूट के दौरान घायल हुई हैं।

सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन

प्रियंका की इंस्टा स्टोरीज तेजी से वायरल हो रही हैं। प्रियंका की इन तस्वीरों को फैन पेज तेजी से शेयर कर रहे हैं, वहीं प्रियंका के फैन्स भी एक ओर जहां उनके जज्बे को सलाम कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर उन्हें अपना ख्याल रखने की भी सलाह दे रहे हैं। याद दिला दें कि इससे पहले भी सिटाडेल से जुड़ी तस्वीरें प्रियंका ने शेयर की थीं। बता दें कि सिटाडेल फिल्म में प्रियंका के साथ रिचर्ड मैडन और पेड्रो लिएंड्रो नजर आएंगे।

'द व्हाइट टाइगर' थी आखिरी बॉलीवुड फिल्म

गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा की आखिरी बॉलीवुड फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' थी। वहीं 2020 में वो हॉलीवुड फिल्म वी केन बी हीरोज में दिखी थीं। बता दें कि प्रियंका की अपकमिंग फिल्मों के खाते में सिटाडेल के साथ ही 'जी ले जरा' और  'मैट्रिक्स 4' शामिल हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER