बॉलीवुड / नया हेयरस्टाइल फ्लॉन्ट करती नजर आईं Priyanka Chopra, फैंस कर रहे हैं ऐसा कमेंट

Zee News : Sep 12, 2020, 10:14 PM
बॉलीवुड डेस्क | ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) ने शनिवार को सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर साझा की जिसमें वह अपने नए हेयरकट को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। इंस्टाग्राम पर साझा की गई इस तस्वीर में प्रियंका एक नए हेयरकट में अपनी लटों के साथ मुस्कुराती नजर आ रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपने पोस्ट को कैप्शन देते हुए लिखा, 'न्यू हेयर, डोंट केयर।' प्रियंका का यह नया लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है जिनमें इंडस्ट्री से उनके दोस्त व सहकर्मी भी शामिल हैं। अभिनेत्री पत्रलेखा ने इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए एक हार्ट-आई ईमोजी पोस्ट किया है। तस्वीर पर एक यूजर ने कमेंट किया है, 'आप प्यारी दिख रही हैं प्रियंका।' एक ने लिखा है, 'हेयरकट आप पर काफी जच रहा है।'

View this post on Instagram

New hair, don’t care.

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा जोनस ने हाल ही में ऐलान किया कि उन्होंने अपने सीरीज का काम खत्म कर लिया है, जिसका शीर्षक 'अनफिनिश्ड' है। प्रियंका अब इसे जारी करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER