बॉलीवुड / प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ हाथों में हाथ डालकर हुई रोमांटिक, बोलीं- बहुत आभारी हूं...

NDTV : Sep 13, 2020, 01:40 PM
बॉलीवुड डेस्क | बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और उनके पति निक जोनास (Nick Jonas) की जोड़ी फैन्स को काफी पसंद है। एक बार फिर से दोनों स्टार सुर्खियों में है। प्रियंका ने हाल ही में अपनी एक फोटो इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। इस फोटो में प्रियंका चोपड़ा और निक रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस फोटो में प्रियंका और निक हाथों में हाथ डाले नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस ने तस्वीर को फैन्स के साथ साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, "हमेशा के लिए मेरा। आपके लिए बहुत आभारी हूं।"

View this post on Instagram

My forever guy...so grateful for you @nickjonas

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनास (Nick Jonas) की इस रोमांटिक तस्वीर पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हाल ही में प्रियंका ने एक और फोटो शेयर की थी, जिसमें एक्ट्रेस का नया हेयर लुक उन पर काफी फब रहा था। तस्वीर को साझा करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "न्यू हेयर, डोंट केयर।" एक्ट्रेस का यह फोटो भी खूब वायरल हुई थी।

बता दें, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और अमेरिकन सिंगर निक जोनास (Nick Jonas) साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे।  वहीं, एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अमेजन के साथ दो साल की 'मल्टीमिलियन-डॉलर फर्स्ट-लुक टेलीविजन डील' पर हस्ताक्षर किए हैं। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी थी। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER