बॉलीवुड / प्रियंका चोपड़ा ने रेड ड्रेस में दिखाया जबरदस्त स्वैग, एक्ट्रेस के Video ने मचाया धमाल

NDTV : Sep 21, 2020, 08:45 AM
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपने अंदाज से भारतीय सिनेमा के साथ-साथ हॉलीवुड तक में जबरदस्त पहचान बनाई है। प्रियंका चोपड़ा ने अपने अंदाज और अपने काम से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। एक्ट्रेस इन दिनों सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव नजर आ रही हैं और हमेशा अपने वीडियो और फोटो शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह रेड ड्रेस में नजर आ रही हैं। इस ड्रेस में प्रियंका चोपड़ा का खूबसूरत अंदाज देखने लायक होता है। 

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर हुए इस वीडियो को अब तक 12 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। खास बात तो यह है कि रेड ड्रेस में प्रियंका चोपड़ा का अंदाज देख कोई भी उनकी तारीफें करते नहीं थक रहा है। अपने इस वीडियो को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने एमीस के नॉमिनीज को शुभकामनाएं भी दी हैं। उन्होंने लिखा, "इस शाम के लिए सभी नॉमिनी को ढेर सारी शुभकामनाएं।" बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस नरगिस फाकरी ने भी प्रियंका के वीडियो पर फायर इमोजी के जरिए अपना रिएक्शन दिया है। उनका अंदाज वीडियो में वाकई कमाल का लग रहा है। 

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस ने हाल ही में अमेजन के साथ दो साल की 'मल्टीमिलियन-डॉलर फर्स्ट-लुक टेलीविजन डील' पर हस्ताक्षर किए हैं। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी थी। इसके साथ ही एक्ट्रेस जल्द ही राजकुमार राव के साथ भी एक प्रोजेक्ट में नजर आने वाली हैं। प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार फिल्म द स्काइ इज पिंक में नजर आई थीं। इस फिल्म में एक्ट्रेस ने फरहान अख्तर, जायरा वसीम और एक्टर रोहित शराफ के साथ मुख्य भूमिका अदा की थी। इसमें प्रियंका ने बतौर प्रोड्यूसर भी काम किया था। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER