बॉलीवुड / कोरोना वायरस के डर के बीच प्रियंका-निक का Kiss का वीडियो वायरल

Live Hindustan : Mar 28, 2020, 07:53 AM
बॉलीवुड डेस्क | कोरोना वायरस की वजह से सभी अपने घर में सेल्फ आइसोलेशन पर हैं। सभी सेलेब्स भी इन दिनों परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों ड्रिंक करते हुए एक दूसरे को किस करते हैं। इसके साथ ही दोनों सभी को सेफ रहने के लिए कहते हैं। दोनों का ये वीडियो फैन्स को बहुत पसंद आ रहा है। स्पेशयली किस करने के बाद निक, प्रियंका को लव यू कहते हैं, वो बहुत ही प्यारे लगते हैं।

फैन्स को दिया ये मैसेज....

प्रियंका ने कुछ दिनों पहले फैन्स के साथ अपना आइसोलेशन एक्सपीरियंस शेयर करते हुए कहा था, 'मुझे उम्मीद है कि आप सभी वहां सुरक्षित होंगे। मैं वहां आना चाहती हूं और आप सभी को हैलो बोलना चाहती हूं। यह सच में बहुत परेशान करने वाला समय है। इसने हमारी जिंदगी को पूरी तरह से उलट दिया है। ऐसा लग रहा है जैसे ये किसी फिल्म का हिस्सा है, लेकिन ये है नहीं। निक और मैं लास्ट हफ्ते से घर में हैं और हमारे सेल्फ आइसोलेशन का ये 8वां दिन है।'

प्रियंका ने आगे कहा, 'हमारे आम तौर पर शेड्यूल काफी एंटरटेनिंग होता था। हम आसपास के लोगों से घिरे होते थे। अचानक से हुए इस बदलाव ने हमें परेशान कर दिया है। मुझे यकीन है आप सभी को ऐसा फील हो रहा होगा।' 

प्रियंका ने आखिर में सभी से अपील करते हुए कहा कि हमें आवश्यक एहतियात बरतने होंगे। हमें कुछ दिन तक सामाजिक दूरी बनानी होगी।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER