देश / लाल किले पर किसानों ने फहराया अपना झंडा, देखें VIDEO

Zoom News : Jan 26, 2021, 02:59 PM
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में किसान प्रदर्शनकारी आईटीओ के पास दिल्ली पुलिस से झड़प के बाद लाल किला तक पहुंच गए हैं। इस बीच प्रदर्शनकारियों ने लाल किला पर अपना झंडा फहरा दिया है। बताया जा रहा है कि ये झंडा खालसा पंथ का है। किसानों का हंगामा जारी है। किसान इंडिया गेट की तरफ बढ़ने की भी कोशिश कर रहे हैं। पुलिस ने इंडिया गेट जाने वाले रास्ते को ब्लॉक कर दिया है।

बता दें कि आज दिल्ली में आईटीओ के पास किसान आंदोलनकारियों ने पुलिस की टीम पर तलवार और लाठी डंडे से हमला कर दिया। इस दौरान कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। किसानों ने पुलिस टीम पर पत्थरबाजी भी की।

दिल्ली पुलिस ने किसानों की भीड़ को काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। जिसके बाद किसान प्रदर्शनकारी और ज्यादा उग्र हो गए। किसानों ने पुलिस की टीम पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश भी की।

जान लें कि दिल्ली पुलिस ने किसानों को बार-बार समझाने की कोशिश की कि ट्रैक्टर रैली को शांतिपूर्ण तरीके से निकालें, लेकिन किसान नहीं माने। किसानों ने दिल्ली पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ दी और लाल किले की तरफ आगे बढ़ गए।

किसान आंदोलनकारियों ने प्रदर्शन के दौरान डीटीसी बसों को भी निशाना बनाया है। किसानों ने कई डीटीसी बसों के शीशे तोड़ दिए। आईटीओ के पास प्रदर्शनकारियों ने एक डीटीसी बस को पलटने की कोशिश भी की।

किसानों प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के साथ मीडियाकर्मियों को भी निशाना बनाया है। किसान बार-बार उत्तेजित होकर हिंसा कर रहे हैं। इस दौरान दिल्ली में आईटीओ के पास किसान लगातार डटे हुए हैं। पुलिस किसानों को समझाने की कोशिश कर रही है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER