पंजाब / पंजाब की जेल में फिर गूंजी शहनाई, दूल्हे के बिना विदा हुई दुल्हन, पुलिस बनी बराती

Dainik Bhaskar : Nov 17, 2019, 02:56 PM
नाभा | पंजाब के नाभा जेल में शुक्रवार को दूसरी बार शहनाई गूंजी। यहां सुरक्षा दस्ते की निगरानी में जेल में हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी मोहम्मद वसीम झल्ला का निकाह करवाया गया। वसीम ने हाईकोर्ट में निकाह के लिए पैरोल की मांग की थी। हत्या के आरोप में वसीम को निकाह से 3 दिन पहले पुलिस ने अरेस्ट किया था। इससे पहले यहां गैंगस्टर मनदीप सिंह के आनंद कारज हुआ था।

वसीम की ओर से आवेदन में बताया गया था कि उसकी मंगनी हो चुकी है और निकाह के लिए पैरोल दी जाए। लेकिन, जेल प्रबंधन ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए वसीम झल्ला का निकाह जेल के अंदर ही करवाने का समय मुकर्रर किया था। शुक्रवार को दोनों के निकाह का सपना आखिर पूरा हो गया, लेकिन जेल से दुल्हन अकेली 8 पुलिसकर्मियों के साथ विदा हुई। इससे पहले गैंगस्टर मनदीप का विवाह जेल में हुआ था। 

मौलबी समेत दोनों पक्षों से 8 लोग शामिल हुए

यहां दूल्हे वसीम झल्ला के साथ उसके परिजन भाई जावेद, बहन फिरदौस और बहनोई मोहम्मद सलीम मौजूद थे। निकाह में मौलवी साहिब समेत कुल 8 लोग दोनों पक्षों से शामिल हुए।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER