देश / राहुल गांधी ने केंद्र पर साधा निशाना, पूछा- चीन से अपनी जमीन कब वापस लेगी सरकार

AMAR UJALA : Sep 11, 2020, 09:39 AM
Delhi: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार केंद्र सरकार पर निशाना साधते रहते हैं। भारत और चीन के बीच जारी सीमा विवाद को लेकर वे ज्यादा मुखर हैं। शुक्रवार को एक बार फिर उन्होंने सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने पूछा है कि चीन से आखिर कब सरकार चीन से अपनी जमीन वापस लेने की योजना बना रही है।

राहुल गांधी ने कहा, 'चीनियों ने हमारी जमीन ले ली है। आखिर कब भारत सरकार इसे वापस पाने की योजना बना रही है? या ये भी एक 'भगवान का अधिनियम' (एक्ट ऑफ गॉड) बनने वाला है?'

इससे पहले कांग्रेस सांसद ने कहा था कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को छोड़कर, देश के हर नागरिक को भारतीय सेना की क्षमता पर भरोसा है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा था, 'हर कोई भारतीय सेना की क्षमता और वीरता पर विश्वास करता है, पीएम को छोड़कर, जिनकी कायरता ने चीन को हमारी जमीन लेने की अनुमति दी। जिनके झूठ से यह सुनिश्चित होगा कि वे इसे बनाए रखेंगे।'

वहीं सीमा विवाद के बीच भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और चीन के विदेश मंत्री वांग यी के बीच तनाव को कम करने के लिए गुरुवार शम को मॉस्को में बैठक हुई है। दोनों देशों में तनाव कम करने के लिए पांच बिन्दुओं पर सहमति बनी है।  इसकी जानकारी शुक्रवार को विदेश मंत्रालय ने दी।


चीन ने दो बार की घुसपैठ की कोशिश

भारत और चीन के बीच सीमा पर मई की शुरुआत से गतिरोध जारी है। हाल ही में 29-30 अगस्त की रात चीन ने घुसपैठ की कोशिश की। इसके कारण दोनों देशों के रिश्तों में तनाव और ज्यादा बढ़ गया। चीन की सेना ने पेंगोंग झील के दक्षिणी छोर की पहाड़ी पर कब्जा करने की कोशिश की थी, जिसे भारतीय जवानों ने नाकाम कर दिया। चार दिन बाद चीन के फिर घुसपैठ की कोशिश की और इस बार भी भारतीय जवानों ने उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया।



SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER