देश / 'हाथ' पर बात से राहुल गांधी बौखलाए, राजनाथ सिंह से किया ये सवाल

Zee News : Jun 09, 2020, 09:54 AM
नई दिल्‍ली: लद्दाख में भारत और चीनी सेना की तनातनी की खबरों के बीच इस मुद्दे पर सियासत भी जारी है। सत्‍तापक्ष और कांग्रेस के बीच बहस हो रही है। राहुल गांधी लगातार इस मुद्दे को उछाल रहे हैं। पहले अमित शाह पर तंज कसने के बाद उन्‍होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से सवाल किए हैं। उन्‍होंने पूछा है कि क्‍या रक्षा मंत्री ये बताएंगे कि चीन ने लद्दाख में भारतीय क्षेत्र पर कब्‍जा किया है या नहीं?  दरअसल अमित शाह पर जब राहुल गांधी ने कटाक्ष किया था तो राजनाथ सिंह ने शायराना अंदाज में जवाब दिया था। उसी की प्रतिक्रिया में राहुल गांधी ने कहा कि यदि रक्षा मंत्री 'हाथ' सिंबल पर टिप्‍पणी कर चुके हों तो ये लद्दाख में भारतीय क्षेत्र में चीनी कब्‍जे पर जवाब दें।

इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) द्वारा यह दावा करने के बाद कि अपनी सीमाओं की रक्षा करने वाला अमेरिका और इजरायल के बाद भारत ही एकमात्र देश है, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उन पर तंज कसा था। जिसका रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने राहुल गांधी को मुंहतोड़ जवाब दिया है।राजनाथ सिंह ने मिर्जा गालिब के शेर को अलहदा अंदाज में पेश किया- ‘हाथ’ में दर्द हो तो दवा कीजै,‘हाथ’ ही जब दर्द हो तो क्या कीजै। 

इसके साथ ही राजनाथ सिंह ने ये भी कहा था कि कांग्रेस के कई नेता सवाल पूछ रहे हैं कि भारत चीन सीमा पर क्या हो रहा है? मैं देश की जनता को आश्वस्त करना चाहूंगा कि संसद में इस बारे में विस्तार से जानकारी दूंगा। सीमा को लेकर सैन्‍य और कूटनीतिक स्तर पर चीन के साथ भारत की बातचीत जारी है। छह जून को सैन्‍य स्‍तर पर वार्ता हुई है।  हम किसी भी देश के मान, सम्मान एवं स्वाभिमान को न चोट पहुंचाते हैं और न ही हम चोट बर्दाश्त करेंगे।


मिर्ज़ा ग़ालिब का ही शेर थोड़ा अलग अन्दाज़ में है। ‘

इससे पहले राहुल गांधी ने ट्वीट किया था, 'सभी लोग सीमाओं की वास्तविकता जानते हैं, लेकिन 'शाह-यद' (शायद) यह किसी के दिल को खुश रखने के लिए एक अच्छा विचार है।' उल्‍लेखनीय है कि रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा था, 'भारत की रक्षा नीति को वैश्विक स्वीकृति मिली है और भारत अपनी सीमाओं की रक्षा करने में अमेरिका, इजराइल के बाद है।"


राहुल गांधी का सरकार पर तंज, राजनाथ सिंह ने शायराना अंदाज में दिया जवाब

3 जून को, राहुल गांधी ने लद्दाख में चीन के साथ सैन्य गतिरोध पर केंद्र सरकार पर सवाल उठाया था। उन्होंने ट्वीट किया था, 'क्या भारत सरकार इस बात की पुष्टि कर सकती है कि कोई चीनी सैनिक भारत में नहीं आया है?' आपको बता दें कि बीते कुछ दिनों से भारत और चीन के बीच सीमा विवाद चल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीनी सैनिकों की संख्या बॉर्डर पर बढ़ गई है। राहुल गांधी ने इस मामले में केंद्र से जवाब मांगा था।


 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER