केरल / राहुल ने कहा- देश में हिंसा और महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े, जिम्मेदार लोग आंखें बंद कर बैठे

Dainik Bhaskar : Dec 07, 2019, 02:59 PM
तिरुवनंतपुरम | केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर हैं। उन्होंने शनिवार को अल्पसंख्यक, दलित और आदिवासियों के खिलाफ अत्याचार पर चिंता जताई। राहुल ने फ्लैग डे पर कालपेट्‌टा के एक कार्यक्रम में कहा कि महिलाओं से जुड़े अपराधों में तेजी आई है।

राहुल ने कहा कि देश में अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ हिंसा बढ़ रही है। उनके खिलाफ नफरत फैलाई जा रही है। दलितों को पीटा जा रहा है, उनकी बाहों को काटा जा रहा है। आदिवासियों पर अत्याचार हो रहे हैं, उनकी जमीनें छीनी जा रही है। देश में अपराध बढ़ रहा है। हम रोज दुष्कर्म और छेड़छाड़ की खबरें पढ़ते हैं।

देश चलाने वाले आंखें बंदकर सत्ता में भरोसा करते हैं: राहुल

उन्होंने कहा कि हमारा संस्थागत ढांचा नाटकीय रूप से टूट रहा है। इसका बड़ा कारण है, लोग कानून अपने हाथ में ले रहे हैं। ऐसा इसलिए है, क्योंकि इस देश को चलाने वाले व्यक्ति हिंसा और आंखें बंदकर सत्ता में विश्वास करते हैं। उन्हें लगता है कि सारी ताकतें उन्हीं के हाथ में हैं।


SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER