जूनागढ़ / 'बारिश का हाहाकार', पुल टूटने से खाई में जा गिरी कारें, कई लोग घायल

AMAR UJALA : Oct 07, 2019, 11:07 AM
जूनागढ़ | गुजरात के जूनागढ़ में भारी बारिश के बाद एक सड़क पुल टूटने से कई कारें खाई में जा गिरी। हादसा जूनागढ़ के मलंका गांव के पास हुआ। हादसे में कई लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है। हालांकि अबतक किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 

हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने लोगों को बाहर निकाला। पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि मूसलाधार बारिश की वजह से पुल के नीचे की जमीन खिसक गई थी, जिसके चलते पुल ढह गया। पुल के ढहने से 500 मीटर तक सड़क में दरार आ गई है।

जिस वक्त यह हादसा हुआ उस समय पुल से कुछ वाहन गुजर रहे थे, जो हादसे का शिकार हो गए। पुल टूटने के बाद वाहनों में सवार लोगों की सांसे अटकी रही। पुल के आसपास खेतों में काम कर रहे लोग आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी जानकारी दी। 

इसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस हादसे के बाद रास्ता बंद हो गया है और वाहनों को दूसरे रास्ते से जाना पड़ रहा है। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER