बॉलीवुड / रणबीर-आलिया की शादी की लेटेस्ट फोटोज,केक कटिंग के बाद कपल ने किया KISS

Zoom News : Apr 17, 2022, 09:47 PM
बॉलीवुड | रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध गए। तब लेकर लगातार उनकी शादी से लेकर रिसेप्शन तक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। 2017 में शुरू हुई रणबीर और आलिया की प्रेम कहानी एक नए मुकाम पर पहुंच गई है। शादी के बाद आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर कीं जिसमें कपल के चेहरे पर खुशी झलक रही थी। शादी के बाद उनकी केक कटिंग की सेरेमनी भी हुई। अब रिद्धिमा कपूर के पति भरत साहनी ने लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में रणबीर-आलिया के साथ परिवार के दूसरे सदस्य भी हैं।

रोमांटिक हुए रणबीर आलिया

एक तस्वीर में केक कटिंग के बाद रणबीर और आलिया एक दूसरे को किस कर रहे हैं। एक में रणबीर के साथ नीतू कपूर, करीना कपूर, करिश्मा कपूर हैं। मेहंदी सेरेमनी के वक्त रणबीर, आलिया के सामने घुटनों पर बैठे दिखे। उनके बगल में करण जौहर खड़े हैं।

कपल को दीं शुभकामनाएं

तस्वीरों के साथ भरत साहनी ने कैप्शन में लिखा- 'पिछले कुछ दिन एक कहानी की तरह रहे। खूबसूरत कपल को बधाई और आगे की शानदार यात्रा के लिए शुभकामनाएं। भगवान का आशीर्वाद बना रहे।'

मैचिंग आउटफिट में रणबीर और आलिया

शादी में आलिया ने ऑफ व्हाइट कलर की साड़ी पहनी। इसके साथ उन्होंने मैचिंग हैवी ज्वैलरी कैरी की। रणबीर कपूर ने भी ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी जिसमें वे हैंडसम दिख रहे थे। जबकि मेहंदी सेरेमनी में आलिया ने पिंक कलर का लहंगा और रणबीर ने भी मैचिंग पिंक कलर का कुर्ता पैजामा पहना।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER