बॉलीवुड / ऐसा क्या हुआ कि रणबीर कपूर को जाना पड़ा डॉक्टर के पास, चिंतित हैं फैन्स

Zoom News : Jan 07, 2021, 09:19 AM
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) 6 जनवरी की शाम डॉक्टर की क्लीनिक के बाहर देखे गए। क्लीनिक के बाहर नजर आए रणबीर कपूर की तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं। तस्वीरों के सामने आने के बाद रणबीर के फैन्स काफी चिंतित हैं। लोग अब ये जानना चाहते हैं कि आखिर रणबीर को ऐसा क्या हो गया कि उन्हें डॉक्टर के पास जाना पड़ा। लोग ट्विटर पर लगातार ये सवाल पूछ रहे हैं। 

नीले रंग की शर्ट में दिखे रणबीर कपूर

कलाकार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) नीले रंग की शर्ट और डेनिम पहने फोटो में नजर आए। मास्क के साथ उन्होंने कैप लगाई थी। रणबीर क्लीनिक में घुसते हुए नजर आ रहे थे। रणबीर कपूर जब क्लीनिक पहुंचे तो वहां मीडिया पहले से ही मौजूद थी। शटरबग्स देखते ही रणबीर कपूर गाड़ी से उतर कर सीधे क्लीनिक के अंदर चले गए।

एक दिन पहले पार्टी में हुए थे शामिल

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ठीक एक दिन पहले अपनी दोस्त दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की जन्मदिन पार्टी में पहुंचे थे। वहां उनके साथ आलिया भट्ट भी नजर आई थीं। पार्टी से सामने आईं दोनों की तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आई थीं। दोनों ही ब्लैक आउटफिट में नजर आए थे। कपल ने पार्टी में काफी एन्जॉय किया था।

कुछ दिनों पहले हॉलीडे से लौटे हैं रणबीर

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) हाल में ही अपनी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और फैमिली के साथ हॉलीडे मनाकर लौटे हैं। वे राजस्थान गए थे। उन्होंने अपना नया साल वहीं सेलिब्रेट किया। वे रणथमबोर के एक रिसॉर्ट में ठहरे थे। इस छुट्टी के बाद आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने इस तरह से अपने रिश्ते पर पक्की मुहर लगा दी है। बदा दें, इनके साथ दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी थे। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER