IPL 2021 / दिल्ली कैपिटल्स को लगा बड़ा झटका, मिली को सपोर्ट करने के लिए अश्विन ने आईपीएल से लिया ब्रेक

Zoom News : Apr 26, 2021, 08:00 AM
IPL 2021 | इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 से दिल्ली कैपिटल्स के स्पिनर आर अश्विन ने ब्रेक ले लिया है। अश्विन का परिवार इस समय कोविड-19 के खिलाफ जंग लड़ रहा है और अपने परिवार को सपोर्ट करने के लिए उन्होंने यह फैसला लिया है। रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में अश्विन खेलने उतरे, लेकिन इसके बाद उन्होंने ट्विटर के जरिए बताया कि वह इस सीजन में आगे नहीं खेलेंगे।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'मैं कल से आईपीएल के इस सीजन से ब्रेक ले रहा हूं। मेरा परिवार कोविड-19 के खिलाफ जंग लड़ रहा है और मैं इस मुश्किल समय में उन्हें सपोर्ट करना चाहता हूं। अगर चीजें बेहतर होती है, तो मैं फिर से वापसी करूंगा। शुक्रिया दिल्ली कैपिटल्स।' दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रविवार को मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम पर खेला गया, जो सुपर ओवर तक पहुंचा।

सुपर ओवर में दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत दर्ज की। अश्विन ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने कोटे के चार ओवरों के दौरान 27 रन खर्चे। अश्विन का जाना दिल्ली कैपिटल्स के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है। कप्तान श्रेयस अय्यर पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हैं, ऐसे में अश्विन जैसे सीनियर खिलाड़ी का इस तरह से जाना टीम की मुश्किलें बढ़ा सकता है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER