जयपुर / निकाय प्रमुखों की आरक्षण लॉटरी: जयपुर के दोनों निगमों की महापौर होंगी OBC महिला

Dainik Bhaskar : Oct 20, 2019, 08:35 PM
जयपुर | राजस्थान में नवंबर-2019 और 2020-21 होने वाले नगर निकाय, नगर पालिका व नगर निगम चुनावों में महापौर/सभापति/ अध्यक्ष के पदों के लिए वर्गवार और महिला वर्ग के आरक्षण के निर्धारण के लिए रविवार शाम को लॉटरी निकाली गई। शाम पौने पांच बजे से लॉटरी प्रक्रिया स्वायत्त शासन भवन में शुरू हुई। जिसमें दो दिन पहले ही बनाए गए जयपुर हेरिटेज नगर निगम और जयपुर ग्रेटर नगर निगम की दोनों सीटें ओबीसी वर्ग के लिए रिजर्व की गई।

यह लॉटरी प्रदेश के 10 नगर निगम, 34 नगर परिषद और 152 नगर पालिकाओं के लिए खोली गई। इस दौरान स्थानीय निकाय निदेशालय के निदेशक एवं संयुक्त सचिव, सभी नगर निगम के आयुक्त, जेडीए सचिव व वरिष्ठ संयुक्त विधि परामर्शी स्वायत्त शासन विभाग सहित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। महापौर विष्णु लाटा भी शामिल हुए। लॉटरी प्रक्रिया को लेकर एलईडी लगाई गई है।

लाइव अपडेट: निकाय प्रमुखों की लॉटरी निकलने की चल रही प्रक्रिया, प्रदेश में OBC महिला के लिए कुल 13 निकाय रिजर्व रहेंगे

जयपुर संभाग में OBC महिला के लिए तीन, अजमेर संभाग में दो, जोधपुर संभाग में दो, कोटा संभाग में एक, बीकानेर, भरतपुर में एक, उदयपुर में 2 निकाय OBC महिला के लिए आरक्षित होंगे

जयपुर संभाग में थानागाजी, मंडावा ओबीसी के लिए आरक्षित, फतेहपुर शेखावाटी, खैरथल, महुआ, शाहपुरा, जयपुर हेरिटेज ओबीसी के लिए आरक्षित।

जयपुर संभाग की निकाय प्रमुखों की लॉटरी में किशनगढ़बास, खेतड़ी, सूरजगढ़, विद्याविहार, लोसल, नीमकाथाना, लालसोट, दौसा, फुलेरा, झुंझुनूं सामान्य महिला के लिए आरक्षित

कोटा उत्तर नगर निगम एस सी महिला के लिये आरक्षित, बारां SC महिला के लिए आरक्षित, अकलेरा, कापरेन, के.पाटन SC सामान्य के लिए आरक्षित

जयपुर हेरिटेज और जयपुर ग्रेटर दोनों सीटें ओबीसी महिला के लिए रिजर्व

बीकानेर संभाग की 4 सीटें आरक्षित/ रावतसर, सूरतगढ़, अनूपगढ़, राजलदेसर हुआ रिजर्व

भरतपुर संभाग में 7 निकाय एससी के लिए आरक्षित, रूपवास, भरतपुर, भुसावर, हिंडौनसिटी, वैर, सवाई माधोपुर, बाड़ी SC के लिए आरक्षित, लॉटरी के जरिए एससी महिला के लिए रूपवास,बाड़ी का चयन

अजमेर हुआ अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित, डेगाना, नावां और ब्यावर अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित, सूरतगढ़,राजलदेसर, अनूपगढ़,रावतसर अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER