Sushant Case / सामने आई रिया की ITR डिटेल्स, कंपनी में शेयर से लेकर FD तक का खुलासा

AajTak : Aug 10, 2020, 03:03 PM
Sushant Case: फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या मामले में उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से लगातार पूछताछ चल रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पहले शुक्रवार और फिर आज सोमवार को रिया, उनके भाई, पिता और मैनेजर से पूछताछ की। एक तरफ जब ईडी रिया की सारे ट्रांजैक्शन पर नज़र गड़ाए हुए है, उस बीच इंडिया टुडे को रिया चक्रवर्ती की इनकम टैक्स रिटर्न्स की डिटेल मिली हैं। जिसके जरिए कई बातें सामने आई हैं।

  • • 2017-18, 2018-19 वित्तीय वर्ष के ITR में रिया चक्रवर्ती की कमाई में अचानक बढ़ोतरी हुई, लेकिन सोर्स का पता नहीं था।
  • • अब ईडी इसी सोर्स ऑफ इनकम की जांच कर रही है, रिया ने कई जगह इन्वेस्ट किया है। जो कि उनकी कमाई से अधिक दिखा रहा है।
  • • वित्तीय वर्ष 2017-18 में रिया की कमाई करीब 18 लाख थी। (ये टैक्स कटौती से अलग है)
  • • वित्तीय वर्ष 2018-19 में भी रिया ने ITR में 18 लाख रुपये की कमाई दिखाई है।
  • • 2018 से 2019 के बीच में रिया के फिक्स एसेट 96 हजार से बढ़कर 9 लाख तक पहुंच गए।
  • • इतना ही नहीं रिया कुछ कंपनियों में शेयर होल्डर भी हैं। ईडी इसकी भी जांच कर रही है कि रिया ने 2017-18 में 34 लाख रुपये के शेयर कहां से खरीदे, जबकि कमाई 18 लाख ही है।
  • • रिया का शेयर होल्डर फंड 2017-18 में 34 लाख से 2018-19 में 42 लाख तक पहुंचा।
  • • इसके अलावा HDFC बैंक, ICICI बैंक में एफडी की भी जांच हो रही है।
  • • ITR में 2017-2019 के बीच किसी बड़ी ट्रांजेक्शन की जानकारी नहीं है।
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत के परिवार की ओर से आरोप लगाया गया था कि सुशांत के बैंक अकाउंट में से 15 करोड़ रुपये निकले हैं। इसके अलावा भी कई और पैसों के लेनदेन की बात कही गई थी। इसी के बाद से ही ईडी ने इस पूरे मामले में पूछताछ तेज की है।

ईडी रिया के अलावा उनके परिवार के सदस्यों और मैनेजर से बात कर रहा है। हालांकि, शुक्रवार को पूछताछ में रिया ने सुशांत के खाते से पैसे निकालने की बात से इनकार किया था। ईडी ने रिया से करीब आठ घंटे और उनके भाई से 12 घंटे से अधिक तक पूछताछ की थी।

आपको बता दें कि ईडी के अलावा अब इस मामले में सीबीआई की एंट्री भी हो चुकी है, केंद्र सरकार ने सीबीआई को इसकी जांच की मंजूरी दी है। हालांकि, महाराष्ट्र सरकार का कहना है कि अभी ये केस राज्य पुलिस के पास ही है, सीबीआई को ट्रांसफर नहीं हुआ है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER