बॉलीवुड / घर की तलाश में भटकती दिखी रिया चक्रवर्ती, फोटो हुई वायरल

Zoom News : Jan 03, 2021, 09:28 PM
बॉलीवुड | जेल से अपनी रिहाई के बाद पहली बार अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती (Showik Chakraborty) को सड़क पर स्पॉट किया गया। आज रविवार को रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) ने पहली बार घर के बाहर कदम रखा है। अभिनेत्री 2020 में हुई घटनाओं के बाद अब एक नई शुरुआत की कोशिश में हैं, इसलिए वह अब बांद्रा में घर की तलाश कर रही हैं। 

जेल से रिहाई के बाद अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) को पहली बार स्पॉट किया गया है। साथ में उनके भाई शोविक चक्रवर्ती (Showik Chakraborty) भी नजर आए। रिया ने एक गुलाबी रंग की टी-शर्ट पहनी हुई है। जिसमें 'लव इज पावर' लिखा था। इसके साथ उन्होंने काले रंग की पैंट पहनी थी। शोविक को एक सफेद टीशर्ट, जींस और एक काली जैकेट के साथ देखा गया।

यह सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में जेल से रिहा होने वाले भाई बहन की आम लोगों के बीच पहली उपस्थिति है। 2 दिसंबर, 2020 को ड्रग्स मामले में विशेष एनडीपीएस कोर्ट ने शोविक को जमानत दी थी।

सुशांत की मौत के मामले की जांच के दौरान ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने उन्हें गिरफ्तार किया था। रिया को 8 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था और 7 अक्टूबर, 2020 को जमानत दी गई थी।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER