IPL 2021 / आईपीएल शुरू होने से पहले मराठी गाने पर जमकर थिरके रोहित शर्मा - देखें VIDEO

Zoom News : Apr 07, 2021, 09:00 AM
आईपीएल 2021 का आगाज 9 अप्रैल से हो रहा है। मुंबई इंडियंस अपना अभियान रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के साथ मुकाबले के साथ शुक्रवार को करेगी। आईपीएल का फाइनल 30 मई को होगा। पांच बार की चैंपियन इस बार भी खिताब की मजबूत दावेदार मानी जा रही है। आईपीएल 2021 के आगाज से पहले टीम के कप्तान रोहित शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है। ये वीडियो मुंबई इंडियंस ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

इस वीडियो में  वीडियो में रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के साथी खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह , हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पंड्या  और सूर्यकुमार यादव  के साथ डांस करेत हुए नजर आ रहे हैं। मुंबई इंडियंस ने अपने  इंस्टाग्राम अकाउंट पर खिलाड़ियों के डांस वाले इस वीडियो को अपलोड किया है। ये खिलाड़ी फेमस मराठी सॉन्ग "एक नारळ दिलाय" पर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। रोहित शर्मा की कप्तानी में पांच बार मुंबई इंडियंस खिताब पर कब्जा कर चुकी है।

 आईपीएल 2021 देश के छह अलग अलग शहरों में होगा। प्लेऑफ और फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। आईपीएल 2021 में कुल 56 मैच खेले जाएंगे। गौरतलब है कि आईपीएल 2020 के फाइनल में मुंबई ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराकर पांचवीं बार खिताबी जीता था। फाइनल मुकाबले में रोहित शर्मा ने 68 रन की पारी खेली थी।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER