नई दिल्ली / RRC Group D 2019: ग्रुप डी के लिए आरआरसी करेगा 1 लाख भर्तियां

Dainik Bhaskar : Feb 25, 2019, 03:49 PM
नई दिल्ली. रेलवे की सरकारी नौकरी पाना हर युवा का सपना होता है। और हर साल बड़े पैमाने पर वेकेंसी निकालकर रेलवे इस सपने को पूरा भी कर रहा है। इस साल भी रेलवे में बंपर भर्ती होने जा रही है। हाल ही में आरआरबी एनटीपीसी के पदों पर 1 लाख 30 हज़ार भर्तियों का ऐलान हुआ तो वही अब आरआरसी यानि रेलवे भर्ती सेल 1 लाख भर्ती रेलवे में करने जा रहा है। पिछले साल भी ग्रुप डी के लिए 63 हजार भर्तियां निकाली गई थी वही इस बार आरआरसी ग्रुप डी के लिए 1 लाख नई भर्तियां निकालने जा रहा है। जिसकी तैयारियां भी लगभग पूरी हो चुकी है। इस बार भी ये भर्तियां लेवल 1 (RRC Group D Level-1) पदों पर ही की जाएंगी। लेवल 1 में ट्रैक मेंटेनर ग्रेड- 4, टेक्निकल डिपार्टमेंट्स यानी रेलवे के तकनीकी विभागों जैसे इलेक्ट्रिकल, इंजीनियरिंग, मैकेनिकल और एसएंडटी में हेल्पर-असिस्टेंट और प्वॉइंट्समैन की नियुक्तियां की जाएंगी। एक बात और खास है वो ये कि रेल मंत्रालय ने ग्रुप डी में रिक्रूटमेंट यानी भर्तियों के लिए RRC (रेलवे रिक्रूटमेंट सेल) बनाया है। यानी अब इन नियुक्तियों की प्रक्रिया और इसका नोटिफिकेशन आरआरबी नहीं बल्कि आरआरसी ही करेगा।

कैसे मिलेगी ग्रुप डी में भर्ती की जानकारी (RRC Group D Level 1 2019)

आरआरसी 23 फरवरी को इन भर्तियों के बारे में नोटिफिकेशन रोजगार समाचार में जारी हो चुका है। योग्य और इच्छुक लोग 12 मार्च 2019 से आवेदन प्रक्रिया में हिस्सा ले सकेंगे यानि आवेदन कर सकेंगे। एक और अहम बात ये है कि सामान्य वर्ग के गरीब लोगों को सरकार ने जो 10 फीसदी का आरक्षण दिया है, वो भी संबंधित आवेदकों को इस नौकरी में मिलेगा। आवेदकों की आयु गणना 1 जुलाई 2019 के आधार पर की जाएगी।

कितना होगा आवेदन शुल्क?

इन पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपए होगा। आरक्षित वर्गों (एससी,एसटी, महिला आदि) के लिए यह शुल्क आधा यानी 250 रुपए होगा। इसके अलावा पैरामेडिकल स्टाफ, नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी, मिनिस्ट्री के अलावा कुछ अन्य पदों पर भी 30 हजार नियक्तियां की जाएंगी। बता दें कि नॉन टेक्निकल कैटेगरी में टीसी, टाईपिस्ट, टीटीई और एएसएम यानी असिस्टेंट स्टेशन मास्टर जैसे पद होते हैं। इनके लिए आवेदन 28 फरवरी से किए जा सकते हैं। पैरा मेडिकल स्टाफ कैटेगरी में भी नियुक्तियां की जानी हैं। पैरा मेडिकल के आवेदन 4 मार्च से किए जा सकते हैं।

कब आएगा आरआरबी ग्रुप डी (RRB Group D Result 2019)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले साल के आखिर में हुई ग्रुप डी के 63 हजार पदों की परीक्षा के नतीजे इस महीने के आखिर में 28 फरवरी तक जारी किए जा सकते हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER