बॉलीवुड / सलमान खान, आलिया भट्ट और करण जौहर की फिल्मों को यहां बैन करने की मांग

Live Hindustan : Jun 24, 2020, 01:59 PM
बॉलीवुड डेस्क | बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद से फैन्स यह स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। मुंबई पुलिस केस की छानबीन कर रही है। दोस्त, परिवार, करीबी रिश्तेदार और रूमर्ड गर्लफ्रेंड से पूछताछ जारी है। सभी के बयान दर्ज हो रहे हैं। हाल ही में रिया चक्रवर्ती से पुलिस ने 9-10 घंटे तक पूछताछ की, लेकिन कुछ शक करने वाली चीज हाथ नहीं लगी। 

सोशल मीडिया पर दोस्त और नजदीकी लोग सुशांत के लिए पोस्ट लिख रहे हैं। फैन्स बॉलीवुड इंडस्ट्री में होने वाले नेपोटिज्म के बारे में बात कर रहे हैं। नई रिपोर्ट के मुताबिक पटना के लोग राज्य में करण जौहर, आलिया भट्ट और सलमान खान की फिल्म बैन करने की मांग कर रहे हैं। 

आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में नेपोटिज्म पर लड़ाई छेड़ दी है। कई सेलेब्स सामने आकर इसपर अपनी राय रख रहे हैं और उन्होंने कितना स्ट्रगल किया है, इस बारे में जानकारी दे रहे हैं। हाल ही में कंगना रनौत ने भी नेपोटिज्म पर बॉलीवुड इंडस्ट्री का भांडा फोड़ा है। उन्होंने दो वीडियो जारी किए हैं, जिसमें वह बॉलीवुड इंडस्ट्री की सच्चाई बताती नजर आई हैं। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER