मनोरंजन / गणपति विसर्जन पर सलमान खान ने किया ऐसा गदर डांस, देखकर फैन्स भी हुए Shocked

Live Hindustan : Sep 04, 2019, 11:48 AM
बॉलीवुड सेलेब्स गणेश चतुर्थी बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं। सलमान खान की बहन अर्पिता खान भी अपने घर गणपति बप्पा को लाई थीं। मंगलवार को अर्पिता ने बप्पा को विदा किया। इस दौरान सलमान खान का बिल्कुल अलग अंदाज दिखा जिसे देखकर आप भी चौंक जाएंगे। दरअसल, सलमान खान का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो स्वरा भास्कर और डेजी शाह के साथ जबरदस्त डांस कर रहे हैं। सलमान खान को ऐसे मस्ती में डांस करते हुए शायद दी आपने पहले कभी देखा होगा।

इसके साथ ही सलमान का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें वो अपने भांजे के साथ आरती कर रहे हैं।

सलमान के डांस के कई वीडियोज वायरल हुए हैं जिन्हें फैन्स पसंद कर रहे हैं।

जल्द शुरू होगा Bigg Boss...

बिग बॉस 13 का नया सीजन शुरू होने वाला है। हर बार कि तरह इस बार भी इसे सलमान खान ही होस्ट करने वाले हैं। ऐसी खबरें आ रही हैं कि सितंबर में बिग बॉस का आगाज हो जाएगा। हाल ही में बिग बॉस के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर शो का प्रोमो लॉन्च किया था जिसने सभी फैंस के अंदर एक्साइटमेंट भर दी थी। वीडियो में आप देखेंगे कि सलमान खान, सुरभि ज्योति और करण वाही एक जिम में साथ दिखाई दे रहे हैं। सलमान, सुरभि को एक फूलों का गुलदस्ता देते हैं और ये कहते नजर आते हैं कि इस बार केवल सेलिब्रिटी शो में लड़ते नजर आएंगे। इतने में करण वाही आते हैं और फूलों का गुलदस्ता सुरभि के हाथ से छीन लेते हैं। इतनी ही देर में सुरभि, करण वाही को मारने के लिए ट्रेडमिल से नीचे उतरती हैं और सलमान उनका बचाव करते हैं। 


SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER