बॉलीवुड डेस्क / कोरोना वायरस के डर से यहां मस्ती कर रहे है सलमान खान, वीडियो हुआ वायरल

Jansatta : Mar 26, 2020, 11:50 AM
बॉलीवुड डेस्क, Salman Khan: पीएम मोदी के लॉकडाउन ऐलान के बाद से ही आम जन से लेकर सेलेब्स तक अपने अपने घरों में जमकर बैठ गए हैं। स्टार्स तो सोशल मीडिया पर लगातार अपने बारे में जानकारियां देते दिख रहे हैं। हाल ही में सलमान खान को लेकर खबर आई है कि सलमान खान अपने गैलेक्सी अपार्टमेंट में नहीं है।

सलमान अपने पूरे परिवार को गैलेक्सी से लेकर अपने फॉर्महाउस चले गए हैं। Quarantine के चलते सलमान खान अब अपनी फैमिली के साथ खुले डुले फॉर्म हाउस में मस्ती के पल जी रहे हैं। सलमान लॉकडाउन के बाद अपने परिवार के साथ पवेल फॉर्म हाउस पहुंच गए हैं।

मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक- सोर्स के अनुसार-‘सलमान खान प्रभुदेवा की फिल्म राधे के लिए शूट कर रहे थे। लेकिन जैसे ही शूट कैंसल हुआ सलमान खान ने फॉर्महाउस जाने के लिए अपना सामान बांधना शुरू कर दिया। सलमान जब भी फ्री होते हैं वह अपने फार्महाउस में जाकर वक्त बिताते हैं।’

सलमान के फार्म हाउस में उनकी पूरी फैमिली मौजूद है, जिसमें अर्पिता, आयूष, आहिल और आयत भी शामिल हैं। बताया गया- ‘सलमान को बच्चे बहुत पसंद हैं, सलमान अर्पिता-आयूष के बच्चों के साथ वक्त बिताना बहुत पसंद करते हैं।’

इससे पहले सलमान खान का आहिल के साथ एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें सलमान अपने भांजे के साथ फॉर्महाउस की क्यारियों से फल तोड़ते दिखे थे। आहिल इस दौरान मामू के साथ काफी मस्ती के मूड में दिखे थे।

सलमान खान का घर मुंबई के वेस्ट बांद्रा में है- गैलेक्सी अपार्टमेंट। सलमान के फैंस उन्हें रोज देखने के लिए उनके घर के बाहर जमावड़ा लगाते हैं। सलमान भी अपने फैंस को वेव करने के लिए अपने अपार्टमेंट की बालकोनी में आते हैं।

सलमान के पिता सलीम खान बताते हैं कि सलमान का फ्लोर 1000 फुट का है। जो कि एक सुपरस्टार के लिए काफी छोटा है। सलमान के पिता सलीम बताते हैं सलमान का फ्लैट दो हिस्सों में बंटा है। जिसमें एक तरफ जिम और दूसरी तरफ सलमान के कपड़े, जूते, कुत्ते सब साथ में ही हैं।

सलीम खान कहते हैं कि सलमान इस घर को उनकी वजह से नहीं छोड़ते। नहीं तो सलमान चाहते थे कि उनके पास बड़ा सा पैंट हाउस हो। इतना ही नहीं सलमान तो पहले शाहरुख खान का मन्नत बंगला खरीदने वाले थे। लेकिन पिता सलीम खान ने कहा कि इतना बड़ा बंगला क्या करना है। ऐसे में सलमान ने उस बंगले को छोड़ दिया औऱ शाहरुख खान ने मन्नत खरीद लिया।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER