बॉलीवुड / सलमान खान अपनी सबसे छोटी फैन को KISS करते हुए आए नजर: देखे वीडियो

Live Hindustan : Feb 26, 2020, 10:05 AM
बॉलीवुड डेस्क | अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी अगली फिल्म राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसी बीच सोशल मीडिया के जरिए उनका एक वायरल वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक छोटी लड़की के साथ समय बिताते हुए दिखाई दे रहे हैं। लड़की का नाम यशिका वडके बताया जा रहा है। वीडियो में सलमान, यशिका वडके के गाल पर कभी किस करते तो कभी उसे प्यार से लगे लगते हुए दिखाई बहुत खुश नजर आ रहे हैं।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि यशिका वडके एक पिंक फ्रॉक में दिख रही हैं, वहीं सलमान डेनिम जीन्स और ग्रे टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं। वीडियो में सलमान खान यशिका को अपनी बांहों में भर कर उसे जोर से किस कर रहे हैं। सलमान के साथ यशिका भी बहुत खुश नजर आ रही है। इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और वीडियो पर लगातार कमेंट करते हुए ट्वीट कर रहे हैं। 

आपको बता दें ‘राधे’ में सलमान खान पुलिस के किरदार में नजर आएंगे, इस फिल्म में दिशा पटानी सलमान के अपोजिट मुख्य भूमिका में है। इस फिल्म में रणदीप हुड्डा, जैकी श्रॉफ, जरीना वहाब, गोविन्द नामदेव भी अहम भूमिका में है। फिल्म की शूटिंग 1 नवम्बर, 2019 से शुरू हो चुकी है। फिलहाल इसकी शूटिंग इन दिनों गोवा और मुंबई में चल रही है।

खबरों की मानें तो सलमान खान और दिशा पटानी की फिल्म ‘राधे’ एक्शन से भरपूर होगी। फिल्म में कई मजेदार एक्शन सीन दिखाए जाएंगे। फिल्म में सलमान खान पुलिस की भूमिका में है। इससे पहले सलमान फिल्म ‘दबंग’ और ‘वॉन्टेड’ में भी पुलिस की भूमिका में नजर आ चुके हैं। ‘राधे’ को सलमान खान, अतुल अग्निहोत्री और सोहिल खान संयुक्त रूप से प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म के डायरेक्टर प्रभु देवा हैं। ये फिल्म इसी साल ईद पर रिलीज होगी। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER