बॉलीवुड / अस्पताल में भर्ती हुई सारा अली खान, बोलने में भी हुई दिक्कत, वीडियो हुआ वायरल

Zoom News : Feb 10, 2021, 10:18 PM
बॉलीवुड एक्ट्रेस Sara Ali Khan अपने अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वो अकसर फैन्स के बीच अपने फनी वीडियो और डांस वीडियो शेयर करती हैं। उनके वीडियो खूब वायरल भी होते हैं। Sara Ali Khan ने फिर से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो डेंटिस्ट के पास पहुंची हुई हैं। उन्होंने इसी दौरान यह वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। Sara Ali Khan को वीडियो में देखा जा सकता है कि वो अपने बारे में बता रही हैं। वीडियो पर फैन्स अपना रिएक्शन दे रहे हैं। वहीं कुछ फैन्स ऐसे भी हैं, जो उनकी हेल्थ को लेकर चिंताए जता रहे हैं।

Sara Ali Khan ने इस वीडियो को शेयर कर कैप्शन में लिखा है: "नमस्कार दर्शकों। ग्यानी दांत बाय बाय।" वीडियो में सारा कहती दिख रही है: नमस्ते दर्शकों। सॉरी मैं अपनी बात सही से नहीं कह पा रही हूं। मैं यहां डॉक्टर के साथ हूं और ये हमारे ग्यानी दांतों को उखाड़ने वाले हैं।" सारा अली खान ने इस तरह फैन्स को जानकारी दी है कि वो अपने ग्यानी दांत को उखड़वाने अस्पताल पहुंची हैं। वीडियो की खास बात यह है कि एक घंटे में ही इसे 5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

बता दें कि Sara Ali Khan अपने स्टाइल को लेकर भी हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। वहीं, सारा के वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों वह 'अतरंगी रे' की शूटिंग कर रही थीं। इस फिल्म में सारा अली खान के साथ अक्षय कुमार और धनुष भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा हाल ही में सारा फिल्म 'कुली नंबर वन' में भी दिखाई दी थीं। इस फिल्म में उन्होंने एक्टर वरुण धवन के साथ मुख्य भूमिका अदा की थी।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER