दुनिया / लड़कियों से संबंध बनाने के लिए अमेरिकी लीडर करता था ऐसा काम, स्‍कैंडल में खुलासा

Zoom News : May 16, 2021, 12:17 PM
वॉशिंगटन: अमेरिका के एक लीडर पर सनसनीखेज आरोप लगे हैं। एक स्‍कैंडल में सामने आया है कि अमेरिकी कांग्रेस नेता मैट गेट्ज ने पैसे देकर लड़कियों से संबंध बनाए। इतना ही नहीं उन्‍होंने इसके लिए 15 लड़कियों को पैसे दिए। यह खुलासा महिला एस्कॉर्ट और शौकिया इंस्टाग्राम मॉडल मेगन जालोन्का ने किया है। 

ट्रंप सरकार में प्रभावी नेता रहे गेट्ज 

द डेली बीस्ट की रिपोर्ट के अनुसार फ्लोरिडा के पूर्व टैक्‍स कलेक्‍टर गेट्ज पर कम से कम 15 युवतियों को पैसे देकर उनके साथ संबंध बनाने का आरोप लगा है। इस बात का खुलासा इंस्टाग्राम मॉडल जालोन्का ने किया है। अक्टूबर 2019 में एक कार्यक्रम में वह गेट्ज से मिलीं थीं। इसके बाद होटल के कमरे में एक पार्टी का आयोजन किया गया। रिपोर्ट में दावा किया गया कि 28 वर्षीय जालोन्का और गेट्ज ने कोकीन का सेवन किया, फिर इसके बाद संबंध बनाए। यहां तक कहा जा रहा है कि उससे संबंध बनाने के लिए उन्‍होंने टैक्स के पैसे से 15 हजार डॉलर दिए। 

गेट्ज के दोस्‍त की गर्लफ्रेंड थीं जालोन्‍का 

रिपोर्ट में किए गए दावे के मुताबिक, जालोन्‍का के गेट्ज के दोस्‍त जोएल ग्रीनबर्ग से संबंध थे। साल 2017 में जालोन्‍का को मैट गेट्ज के लिए लड़कियों को राजी करने के लिए इस्तेमाल किया गया। अब धोखाधड़ी और यौन अपराधों के 6 मामलों में दोषी ठहराए जाने के चलते जोएल ग्रीनबर्ग को सोमवार को अदालत में पेश होंगे। इस दौरान कोर्ट में गेट्ज पर कोकीन पार्टी के बाद एस्कॉर्ट मेगन जालोन्का को भुगतान करने का आरोप भी लगाया जाएगा।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER