बॉलीवुड / हर घर तिरंगा' कैंपेन से जुड़े शाहरुख खान, मन्नत पर फहराया तिरंगा

Zoom News : Aug 14, 2022, 07:17 PM
बॉलीवुड किंग खान शाहरुख खान भी हर घर तिरंगा अभियान के लिए हजारों भारतीय नागरिकों में शामिल हो गए हैं। एक्टर ने मुंबई में अपने घर मन्नत में भारतीय झंडे को फहराया। गौरी खान ने उनकी पत्नी,  ने झंडे के साथ परिवार की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की। 

खान परिवार ने कहा, Happy Independence Day

गौरी खान ने इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए फैन्स को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। फोटो में फैमिली ट्विनंग भी देखने को मिली।  पूरा परिवार सफेद शर्ट और ब्लू डेनिम पहने नजर आया। शाहरुख ने अबराम का हाथ थाम रखा था जबकि आर्यन ने स्टाइलिश पोज दिया। परिवार के पीछे उनके घर पर भारतीय झंडा लहराते हुए दिख रहा है।

गौरी ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।‘ खान परिवार के इस तस्वीर में सुहाना खान नहीं नजर आईं। बता दें इन दिनों सुहाना खान जोया अख्तर की अपकमिंग फिल्म द आर्चीज में काम कर रही हैं। वह अपने अभिनय की शुरुआत इस फिल्म से करने जा रही हैं। वहीं शाहरुख खान की बात करें तो एक्टर फिलहाल मी टाइम एंजॉय कर रहे हैं। हाल ही में शाहरुख को दिल्ली में अपने पुराने दोस्तों के साथ गेट-टुगेदर करते देखा गया था। गौरी ने शाहरुख की दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, ‘दिल्ली वापस जाना हमेशा मेरी सबसे खुशनुमा यादों को ताज़ा करता है... दोस्तों और परिवार के साथ मजेदार शाम मनाते हुए।‘ इस तस्वीर में, शाहरुख् को अपने दोस्तों और पत्नी के साथ खड़े हुए देखा जा सकता है।

आपको बता दें शाहरुख और गौरी की शादी को अब 30 साल हो चुके हैं और वे इंडस्ट्री के पावर कपल्स में सबसे पसंदीदा कपल हैं। शादी से पहले, उन्होंने अपने कॉलेज के दिनों से बहुत लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया और दोनों 25 अक्टूबर, 1991 को शादी के बंधन में बंध गए थे। 

वर्क फ्रंट पर पठान का इंतजार 

शाहरुख की पर्सनल लाइफ के अलावा वक्र फ्रंट की बात करें तो शाहरुख जल्द ही निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की थ्रिलर फिल्म पठान में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम के साथ दिखाई देंगे। यह फिल्म 25 जनवरी, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इसके अलावा शाहरुख साउथ एक्ट्रेस नयनतारा के साथ साउथ डायरेक्टर एटली की फिल्म जवान में भी नजर आएंगे। ये फिल्म 2 जून, 2023 को रिलीज होगी। इसके अलावा शाहरुख राजकुमार हिरानी की डंकी में एक्ट्रेस तापसी पन्नू के साथ नजर आएंगे। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER