बॉलीवुड / शाहरुख खान ने शुरू की शूटिंग, 'मन्नत' की बालकनी में वीडियो शूट करवाने का Video Viral

ABP News : Jun 27, 2020, 10:46 AM
बॉलीवुड डेस्क | मुंबई में शुक्रवार से टीवी शो के लिए शूटिंग शुरू हो चुकी है। इसी के साथ बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान भी अपने काम पर लौट गए हैं। सोशल मीडिया पर शाहरुख खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में वह अपने मुंबई स्थित घर 'मन्नत' की बालकनी शूटिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस छोटे वीडियो क्लिप में कई बड़े कैमरे भी दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो में शाहरुख खान ने चैक शर्ट और जींस पहन रखा है। वह शूटिंग के दौरान अपने एक हाथ बार उठा रहे हैं, जैसे कोई नारा लगा रहे हैं। इसके बाद अपने दोनों हाथों को ऊपर की तरफ उठाते हैं। शाहरुख खान किस प्रोजेक्ट के लिए शूटिंग कर रहे हैं, अभी इसका पता नहीं चल पाया है। शाहरुख खान के फैंस उन्हें स्क्रीन पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। लोग उनकी अगली फिल्म के बारे में भी जानने के लिए काफी बेसब्र हो रहे हैं।

यहां देखिए शाहरुख खान वायरल वीडियो

शाहरुख खान के इस वीडियो उनके फैन पेज क्लब से शेयर किया गया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'किंग खान बालकनी में दिखाई दिए! कोई अंदाजा लगा सकता है कि क्या हो रहा है?' बता दें कि शाहरुख खान एक साल से भी ज्यादा वक्त से बड़े पर्दे से गायब हैं। हालांकि उनकी प्रोडक्शन कंपनी इस बीच कई हिट फिल्में दे चुकी हैं।

बात करें वर्कफ्रंट की, तो शाहरुख खान आखिरी बार साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'ज़ीरो' में दिखाई दिए थे। फिल्म को अच्छा रिस्पांस नहीं मिला। तबसे वह किसी फिल्म में नजर नहीं आए। इस फिल्म में उनके अपॉजिट अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ लीड रोल में थे। फिल्म को आनंद एल राय ने डायरेक्ट किया था। इसके बाद से फैंस उनकी अगली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। कहा जारहा है कि वह आर माधवन की फिल्म 'रोकेटरी' में स्पेशल अपीयरेंस करेंगे।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER