बॉलीवुड / शाहरुख खान ने ट्वीट कर दिया इशारा, एटली संग करने वाले हैं फिल्म, लिखा- ‘साथ में बैठे...’

Zoom News : Apr 05, 2022, 11:03 PM
बॉलीवुड | शाहरुख खान की आने वाली फिल्म का ऐलान कर दिया गया है। वह यशराज बैनर की ‘पठान’ में नजर आएंगे। फिल्म का टीजर आ गया है। इसके अलावा उन्होंने अपनी दूसरी फिल्म को लेकर भी इशारा किया है। काफी समय से चर्चा है कि शाहरुख खान साउथ के निर्देशक एटली के साथ फिल्म करने वाले हैं। अब उन्होंने बताया कि वह एटली के साथ बैठे हुए हैं। दरअसल उन्होंने ये बातें एक्टर थालापति विजय की फिल्म ‘बीस्ट’ के ट्रेलर को शेयर करते हुए कही हैं। शाहरुख ने खुद को विजय का प्रशंसक बताया है।

शाहरुख खान ने टीम को सराहा

शाहरुख ने ‘बीस्ट’ का हिन्दी ट्रेलर शेयर किया। उन्होंने फिल्म की पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं। शाहरुख ने अपने ट्वीट में लिखा- ‘साथ बैठे एटली मेरी तरह विजय के बड़े फैन हैं। पूरी टीम को बीस्ट के लिए शुभकामनाएं।‘

कैमियो रोल कर सकते हैं विजय

इससे पहले खबरें आईं कि शाहरुख खान एटली के निर्देशन में फिल्म करने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ नयनतारा हैं। उनके अलावा राणा डग्गुबाती के भी होने की चर्चा थी। बताया जा रहा है कि एटली के साथ शाहरुख की इस फिल्म में विजय कैमियो रोल करेंगे। 

‘पठान’ का शेड्यूल खत्म

शाहरुख खान हाल ही में स्पेन से लौटे हैं। उन्होंने ‘पठान’ का शेड्यूल खत्म किया है। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की मुख्य भूमिका है। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। शाहरुख आखिरी बार फिल्म ‘जीरो’ में दिखे थे। फिल्म 2018 में आई थी और यह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER