Zoom News : Oct 14, 2020, 08:31 PM
Kapil Sharma Show: 'कपिल शर्मा शो’ के वीडियो अक्सर वायरल होते रहते है। टीवी का पॉप्युलर कॉमेडी शो ’द कपिल शर्मा शो’ हर हफ्ते दर्शकों को गुदगुदाने के लिए कुछ खास लेकर आता है। इस बार शो पर शत्रुघ्न सिन्हा मेहमान बनकर आएंगे। इस दौरान वह अपने जीवन से जुड़े कई राज खोलेंगे। साथ ही बताएंगे कि धर्मेंद्र के फैन होने के साथ जब उन्हें पहली बार उनसे बात करने का मौका मिला था तो उन्होंने क्या सवाल पूछा था। बता दें कि इस बार के ‘द कपिल शर्मा शो’ पर शत्रुघ्न सिन्हा के साथ उनके बेटे लव सिन्हा भी आएंगे। सोशल मीडिया पर चैनल ने एक टीजर वीडियो जारी किया है, जिसमें शत्रुघ्न सिन्हा अपने करियर और पर्सनल लाइफ से जुड़े कई राज खोलते सुनाई दे रहे हैं। इसके साथ ही वह अपने बच्चों संग इक्वेशन को लेकर भी बात करते नजर आ रहे हैं।
शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया कि वह धर्मेंद्र के बहुत बड़े फैन थे। ऐसे में जब उन्होंने पहली बार धर्मेंद्र से बात करने की कोशिश की थी तो सबसे पहला सवाल उन्होंने पूछा था कि आप बालों में कौन-सा तेल लगाते हैं? शत्रुघ्न सिन्हा बताते हैं कि उस समय में वह बातचीत करने में बहुत अच्छे नहीं थे। उन्हें नहीं पता था कि बातचीत कैसे की जाती है। शत्रुघ्न सिन्हा की इन नटखट बातों को सुनकर कपिल शर्मा और अर्चना पूरन सिंह काफी हंसते हैं।