बॉलीवुड / शिल्पा शेट्टी ने बहन शमिता संग किया रोमांटिक डांस, वीडियो हुआ वायरल

Zoom News : Jan 14, 2021, 10:28 PM
बॉलीवुड | शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस अकसर अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) इन दिनों अपनी बहन शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) संग डांस वीडियो नियमित अंतराल पर शेयर कर रही हैं। उनका फिर से एक वीडियो खूब ध्यान खींच रहा है। वीडियो में शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty Dance) शमिता शेट्टी संग 'बदन पे सितारे' (Badan Pe Sitare) सॉन्ग पर डांस करती दिख रही हैं।

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के इस डांस वीडियो को वुम्पला ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वो मजेदार अंदाज में शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) संग डांस कर रही है। दोनों के इस वीडियो को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही उनकी बॉन्डिंग की तारीफ भी कर रहे हैं। शेट्टी हाल ही में गोवा से छुट्टियां बिताकर मुंबई वापस लौटी हैं। और उनका ये डांस वीडियो भी उसी दौरान का है।

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के करियर की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म 'निकम्मा' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में शिल्पा शेट्टी के साथ भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यू दसानी और सिंगर शर्ले सेतिया मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी। इसके अलावा शिल्पा शेट्टी एक्टर परेश रावल और मीजान जाफरी के साथ फिल्म 'हंगामा 2' में भी नजर आने वाली हैं। इस तरह लंबे समय बाद शिल्पा शेट्टी फिल्मों में दस्तक देने जा रही हैं। वहीं, शमिता शेट्टी हाल ही में ZEE5 पर रिलीज हुई वेब सीरीज 'ब्लैक विडोज' में दिखी थीं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER