विशेष / 13 हजार फीट की ऊंचाई से शीतल महाजन ने स्वीकारा साड़ी चैलेंज, जुनून देख दंग रह गए लोग

Jansatta : Apr 09, 2020, 12:09 PM
विशेष | कोरोना वायरस के चलते दुनिया के आधे से ज्यादा देश लॉकडाउन हैं। ऐसे में भारतीय महिलाएं और युवतियां इन दिनों तरह-तरह के चैलेंज को कर खुद को बिजी रख रही हैं। इस तरह के रचनात्मक कार्य कर महिलाएं अपनी दोस्तों से कनेक्ट रहती हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर साड़ी चैलेंज काफी ट्रेंड कर रहा है। हाउस वाइफ से लेकर वर्किंग वीमन भी इस चैलेंज को स्वीकार रही हैं। भारत का यह चैलेंज सात समंदर पार भी पहुंच गया हैं। जी हां, हाल ही में साड़ी चैलेंज को लेकर एक जानी मानी महिला शख्तियत ने स्वीकारा है। हालांकि मूल रूप से यह भारत की रहने वाली हैं। दरअसल, यहां बात हो रही है मशहूर स्काई डाइवर और पैराजंपर शीतल महाजन के बारे में। उन्होंने अपने सोशल अकाउंट पर कुछ तस्वीरें पोस्ट हैं जिसमें वह हजारों फीट की ऊंचाई से साड़ी पहने हुए जंप करते दिख रही हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी सेल्फी भी क्लिक की और दोस्तों से साझा कीं। 

तस्वीरें शेयर कर शीतल ने बताया उनकी कई दोस्तों ने उन्हें साड़ी चैलेंज को लेकर टैग किया था। अब मैंने उनके चैलेंज को स्वीकार कर लिया है। तस्वीरों में वह मिश्र के पिरमिड के क्षेत्र में दिख रही हैं। स्काई डाइवर और पैराजंपर तो आपने तमाम देखे होंगे लेकिन शीतल उनमें से अलग हैं। क्योंकि वह इस कठिन एडवेंचर को साड़ी पहन आसानी से करती हैं। उनके इस जुनून को देख हर कोई दंग रह जाता है।

शीतल महाराष्ट्र के पुणे से ताल्लुक रखती हैं लेकिन फिनलैंड के Helsinki में रहती हैं। वह दो जुड़वा बच्चों की मां हैं। शीतल ने थाईलैंड में 13 हजार फीट की ऊंचाई से छलांग लगाकर नया रिकॉर्ड बनाया था। लंबी छलांग नौवारी साड़ी पहनकर लगाई थी, जिसकी लंबाई 8.25 मीटर थी। यह कारनामा करने वाली वह पहली भारतीय पैराजंपर हैं।

पद्म पुरस्कार से सम्मानित स्कई डाइवर शीतल महाजन अमेरिका के सन फ्रांसिस्को में 30 हजार फीट की उंचाई से छलांग लगाकर नया रिकॉर्ड भी बना चुकी हैं। यह कारनामा करने वाली वो इंडिया की पहली महिला हैं। ये वही शीतल महाजन है जिन्होंने साल 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 13 हजार फीट की ऊंचाई से छलांग लगाकर बर्थडे विश किया था। उन्होंने अपने हाथ में मोदी को एक संदेश देते हुए छलांग लगाई थी।

शीतल जब भी वोर फील करती हैं तो स्काई डाइविंग करने निकल जाती हैं और अपने साथियों के साथ आसमान में अलग-अलग तरह के रचनात्मक एडवेंचर करती हैं। शीतल महाजन ने 5 वर्ल्ड रिकॉर्ड और 16 नेशनल अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER