बॉलीवुड / सुशांत से क्यों अलग हुईं अंकिता, इसकी भी हो जांच: संजय राउत

Live Hindustan : Aug 10, 2020, 08:06 AM
बॉलीवुड डेस्क | शिवसेना नेता संजय राउत ने रविवार को शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' में कई बड़े दावे किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अंकिता लोखंडे पर भी निशाना साधा है। उन्होंने लिखा, सुशांत की लाइफ में 2 लड़कियां थीं- अंकिता लोखंडे और रिया चक्रवर्ती। अंकिता ने तो सुशांत को छोड़ दिया था, लेकिन रिया जिनपर अभी आरोप लगे हैं वह तो उनके साथ थीं। तो फिर इस मामले की भी जांच होनी चाहिए कि अंकिता ने सुशांत को क्यों छोड़ा था। ये जानकारी भी पब्लिक डोमेन में होनी चाहिए।

उन्होंने यह भी दावा किया है कि सुशांत के अपने पिता से मधुर संबंध नहीं थे। उन्होंने लिखा, 'सुशांत को पिता की दूसरी शादी स्वीकार्य नहीं थी।

सुशांत मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ जारी है। शुक्रवार को लगभग 8 घंटे तक रिया से पूछताछ करने के बाद ईडी ने एक बार फिर रिया चक्रवर्ती को समन भेजा है। सोमवार को ईडी की टीम फिर से रिया चक्रवर्ती से पैसों के लेनदेन को लेकर पूछताछ करने वाली है। वहीं, रिया के भाई शोविक चक्रवर्ती से ईडी ने करीब 18 घंटे तक उनसे सवाल-जवाब किए।

रिया चक्रवर्ती के कॉल रिकॉर्ड्स आए सामने

रिया के कॉल रिकॉर्ड्स सामने आए है। कॉल रिकॉर्ड्स के जरिए पता चला है कि रिया, महेश भट्ट और आदित्य रॉय कपूर के साथ टच में थीं। आईएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक साल में रिया ने अपने पिता से 1,192 बार बात की है। वहीं भाई से 1,069 बार बात की है। वहीं सुशांत से सिर्फ 145 बार बात की है। इसके अलावा उन्होंने महेश भट्ट से 16 बार बात की है जिसमें 7 बार इनकमिंग है। आदित्य रॉय कपूर से उन्होंने 23 बार बात की। टैलेंट मैनेजर उदय सिंह गौरी से 22 बार बात की। 4 बार सुशांत की बहन रानी से बात की और 287 बार  सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा से बात की। 

इतना ही नहीं, रिया ने सुशांत के दोस्तों से भी बात की है। उन्होंने सिद्धार्थ पिठानी को 100 बार कॉल किया और दीपेश सावंत को 42 बार। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER