Viral News / रहस्यमयी गांव में चौंकाने वाली घटना, यहां पैदा होती हैं सिर्फ लड़कियां, साइंटिस्ट भी हैरान

Zoom News : Apr 12, 2021, 05:49 PM
Mysterious Village Miejsce Odrzanskie : दुनियाभर में कई ऐसी अजीबोगरीब घटनाएं होती रहती है, जिनसे आप बिल्कुल बेखबर होते हैं। कुछ चीजें आप जानने के बाद भरोसा भी नहीं कर पाते कि आखिर यह कैसे संभव हो सकता है। जी हां, कुछ इसी तरह की घटना के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। दुनिया में एक ऐसा गांव भी है, जहां पिछले 10 सालों से कोई भी लड़का पैदा नहीं हुआ है। रह गए ना हैरान।।। 

द न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, पोलैंड के मिजेस्के ओद्रजेनस्की (Miejsce Odrzanskie) गांव में पिछले एक दशक से कोई भी लड़का पैदा नहीं हो सका है। जिसकी वजह से यहां के मेयर ने यह घोषणा की है कि किसी के घर में अगर बेटा पैदा हुआ तो उसे ईनाम दिया जाएगा। इस गांव के बारे में जानने के बाद साइंटिस्ट इस जगह की जांच करना चाहते हैं। इतना ही नहीं, जर्नलिस्ट और टेलिविजन के लोग इस पोलिश गांव की अजीबोगरीब आबादी के बारे में जवाब खोज रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस गांव में करीब 300 लोगों की आबादी है। पोलिश मीडिया में इस गांव का मामला तब तूल में आया, जब अग्निशामकों के यूथ वॉलिंटियर्स के लिए एक क्षेत्रीय प्रतियोगिता के दौरान पूरी-पूरी टीम लड़कियों की पहुंच गई। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER