bollywood / श्रद्धा कपूर के इंस्टाग्राम पर हुए 50 मिलियन फॉलोअर्स

Zoom News : Jul 12, 2020, 03:14 PM
by Newshelpline . Mumbai| अभी हाल ही में दीपिका पादुकोण के इंस्टाग्राम पर 50 मिलियन फॉलोवर्स हुए थे, और अब श्रद्धा कपूर भी 50 मिलियन इंस्टा फैमिली की कटेगरी में आ गई है। चाहे उनकी एक्टिंग हो या उनका नेचर, वो सबको अपना दीवाना बना लेती है। श्रद्धा का अंदाज दर्शकों को बेहद पसंद आता है, तभी तो उनकी फैन फॉलोइंग तेजी से बढ़ रही है। 

बता दें श्रद्धा कपूर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले बॉलीवुड सितारों में तीसरे पोजीशन पर है। पहला पोजीशन प्रियंका चोपड़ा का है, और दूसरे नंबर पर दीपिका पादुकोण, और अब तीसरे नंबर पर श्रद्धा कपूर पहुँच गई है। 

50 मिलियन फॉलोवर्स होने पर श्रद्धा कपूर बेहद खुश है, और अपनी 50 मिलियन इंस्टा फैमिली को सेलिब्रेट कर रहीं हैं। वही श्रद्धा के फैंस भी काफी खुश हैै, और सोशल मीडिया पर इसका जश्न मना रहे हैं। 

फैंस, श्रद्धा को 50 मिलियन फॉलोवर्स होने की शुभकामनाएं देने के लिए ढेर सारी एडिट्स, कोलाज और वीडियोज़ बनाएं है, जिसे श्रद्धा ने अपनी इंस्टाग्राम की स्टोरी में शेयर किया हुआ है। 

श्रद्धा कपूर ने अबतक अपने इंस्टाग्राम पर 1684 पोस्ट शेयर कर चुकी हैं। हालांकि लॉकडाउन के दिनों में श्रद्धा ने अपनी बचपन की भी कुछ तस्वीरें शेयर की थी। उन्होंने कई दिनों से अपनी कोई फोटो शेयर नहीं की है, यकीनन उनके फैंस उनकी नई फोटो का बेसब्री से इंतजार कर रहे होगें। 

श्रद्धा कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो आखिरी बार फिल्म "बागी 3" में नजर आई थीं। इसमें उनके अलावा टाइगर श्रॉफ और रितेश देशमुख भी लीड रोल में थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार किया था।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER