IPL 2021 / दिल्ली कैपिटल्स को जोर का झटका बहुत जोर से लगा, श्रेयस अय्यर हुए पूरे आईपीएल से बाहर

Zoom News : Mar 25, 2021, 11:01 AM
IPL 2021: श्रेयस अय्यर इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती वनडे में कंधे की हड्डी खिसकने के कारण  9 अप्रैल से शुरू हो रही इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से भी बाहर हो गए। इसकी पुष्टि दिल्ली कैपिटल्स  ने कर दी है। दिल्ली कैपिटल्स  के सहमालिक पार्थ जिंदल ने इसकी पुष्टि कर दी है। पार्थ जिंदल ने ट्वीट करके लिखा कि हमारे कप्तान श्रेयर अय्यर चोट की वजह से पूरे आईपीएल से बाहर हो गए हैं। उम्मीद है कि वो जल्दी ठीक होंगे। विश्वास है कि आप और मजबूत होकर लौटेंगे। टी 20 वर्ल्ड कप में भारत को आपकी जरूरत है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER