मनोरंजन / रोलर कोस्टर पर श्वेता त्रिपाठी को चैतन्य ने किया था प्रपोज, 5 साल छोटे प्रेमी को 5 साल किया डेट

Jansatta : Jul 06, 2020, 04:59 PM

मनोरंजन | बॉलीवुड में सेलिब्रिटीज के अपने प्यार को इजहार करने के कई किस्से मौजूद हैं। इन्हीं में से एक किस्सा मसान फेम श्वेता त्रिपाठी का भी है।अभिनेत्री श्वेता त्रिपाठी आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। चैतन्य शर्मा यानी स्लोचीता ने श्वेता को प्रपोज भी बड़े ही रोमांटिक अंदाज में किया था। श्वेता और चैतन्य दिल्ली में एक नाटक के दौरान मिले थे। दोनों की पहली मुलाकात में ही दोस्ती हो गई थी। फिर मैसेंजर के जरिए दोनों की दोस्ती और गाढ़ी होने लगी और फिर बात प्रपोज तक पहुंच गई।

एक इंटरव्यू में अपनी लव स्टोरी के बारे में बात करते हुए श्वेता त्रिपाठी ने इस बात का जिक्र किया था कि वह क्रिएटिव चीजों को काफी पसंद करती हैं लिहाजा प्रेमी (अब पति) चैतन्य को उन्हें क्रिएटिव तरीके से ही प्रपोज करने को कहा था। फिर क्या था चैतन्य प्रपोजल को लेकर कई दिनों तक नए-नए तरीके सोचने लगें।

चैतन्य ने प्लानिंग की और श्वेता को मुंबई के एक पार्क में ले गए। यहीं पर चैतन्य ने रोलर कोस्टर पर चढ़कर नीचे स्लाइड होने के दौरान श्वेता त्रिपाठी को प्रपोज किया। श्वेता चैतन्य से इस इस तरीके से प्रपोजल पाकर इतनी खुश हुईं कि वह खुशी के मारे चीख पड़ीं थीं। इसके बाद दोनों ने साल 2018 में 29 जून को गोवा में शादी कर ली।

मालूम हो कि चैतन्य श्वेता से 5 साल छोटे हैं और दोनों ने एक-दूसरे को 5 साल तक डेट भी किया था। श्वेता त्रिपाठी ने मसान, सुजाता, तृष्ण, हरामखोर और मिर्जापुर सहित कई वेब सीरीज में किया है। श्वेता ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि साउथ फिल्मों में भी अभिनय कर चुकी हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER