News18 : Mar 25, 2020, 02:45 PM
मुंबई: कोरोना वायरस (Cornavirus) के खतरे को देखते हुए पूरे देश में लॉकडाउन (India Lockdown) कर दिया गया है। 21 दिनों तक देश में लगे इस लॉकडाउन में सरकार पूरी कोशिश कर रही है कि इस बीमारी को जल्द से जल्द फैलने से रोका जाए। सरकार द्वारा लिए गए लॉकडाउन के इस फैसले के बॉलीवुड और टीवी के सितारे जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस बीच बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) का खिताब अपने नाम करने वाले विनर सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) ने एक तीखी टिप्पणी की है।
सरकार द्वारा लगाए गए इस 21 दिन के लॉकडाउन में जहां लोग अपने घरों में हैं तो वहीं पुलिस, डॉक्टर्स और जरूरी सेवाओं से जुड़े लोग लगातार काम कर रहे हैं। देश के अस्पताल 24 घंटे खुले हुए हैं और मेडिकल से जुड़े लोग लगातार इस वायरस के खतरे के बीच काम कर रहे हैं। इसी पर तीखी टिप्पणी करते हुए सिद्धार्थ शुक्ला ने लिखा, 'मक्का मदीना बंद है।।। वेटिकन बंद है।।। तिरुपति।। शिर्डी बंद है। भगवान ने अपने द्वार बंद कर लिए हैं, ।।। लेकिन अस्पताल मानवता की रक्षा के लिए 24 घंटे और 7 दिन खुले हैं।।। और हम धर्म के नाम पर लड़ते हैं!!!।'

सिद्धार्थ शुक्ला के इस ट्वीट के बाद उनके फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक दिन पहले ही सिद्धार्थ शुक्ला और उनकी करीबी दोस्त शेहनाज गिल, जिस जोड़ी को लोग SidNaaz के नाम से जानते हैं, का पहला गाना रिलीज हुआ है। रिलीज के साथ ही सिंगर दर्शन रावल का ये गाना यूट्यूब पर छा गया है। सिद्धार्थ और शहनाज की केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आती है। 'भुला दूंगा' (Bhula Dunga) टाइटल के इस गाने को महज 24 घंटों में ही 14 मिलियन यानी 1 करोड़ 4 लाख से ज्यादा व्यू मिल चुके हैं।Mecca Medina closed ....Vatican closed ...Tirupati .. Shiridi closed ... The Gods have closed their doors...But hospitals are open 24*7 to save and serve humankind ..... And v fight over Religion ...!!!!
— Sidharth Shukla (@sidharth_shukla) March 25, 2020