बॉलीवुड / सोनाली फोगाट ने अपने डांस मूव्स से 'मचाया शोर', सपना चौधरी को भी छोड़ा पीछे- देखें VIDEO

Zoom News : Mar 03, 2021, 09:13 PM
बॉलीवुड: बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) की कंटेस्टेंट रहीं सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सोनाली फोगाट हर रोज अपने फैंस के साथ कोई न कोई अपडेट साझा करती हैं। इस बार भी उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जो उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

सोनाली ने किया डांस

सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) इस वीडियो में डांस करती नजर आ रही हैं। उन्होंने ब्लैक टाइट्स के साथ व्हाइट टॉप कैरी किया है। वीडियो देख कर लग रहा है कि वे एक डांस ट्रेनर के अंडर गाइडेंस ले रही हैं। सोनाली वीडियो में काफी खुश लग रही हैं। 

सोनाली ने इस गाने पर मचाया शोर

सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) हनी सिंह के 'शोर मचेगा' गाने पर डांस कर रही हैं। वे इस गाने का हूक स्टेप करती दिख रही हैं। उनके साथ ट्रेनर भी नजर आ रहा है। सोनाली फोगाट ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मिस्टर भुटान के साथ शोर मचेगा हूक स्टेप।' इस वीडियो में उन्होंने सलमान खान को टैग भी किया है। 

साड़ी लुक के लिए भी चर्चा में रही हैं सोनाली

सोनाली (Sonali Phogat) अपने साड़ी लुक के लिए भी काफी चर्चा में रहती हैं। उन्होंने बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) के घर में भी अलग-अलग साड़ियां पहनी थीं और उनके इस साड़ी लुक को लोगों ने काफी पसंद भी किया था। 

बिग बॉस 14 के घर में सोनाली का दिखा जलवा

बता दें, सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) टिक टॉक वीडियोज की वजह से चर्चा में आई थीं। इसके बाद उन्होंने बीजेपी की सीट से विधान सभा चुनाव भी लड़ा था। फिलहाल, वे बीजेपी का हिस्सा हैं। सोनाली ने बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया था। वे घर में ज्यादा दिन नहीं टिक पाईं, लेकिन उनको लोगों ने काफी पसंद किया। सोनाली की अली गोनी, अर्शी खान और राखी सावंत से दोस्ती देखने को मिली। वहीं सोनाली का रुबीना के साथ विवाद भी हुआ था। उसको लेकर भी वो चर्चा में रहीं। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER