स्पोर्ट्स / हाशिम अमला ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया, 15 साल के करियर में 55 शतक लगाए

Dainik Bhaskar : Aug 09, 2019, 01:55 PM
खेल डेस्क. दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज हाशिम अमला ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। अफ्रीकी टीम के पूर्व कप्तान अमला ने 349 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। इस दौरान 18 हजार से ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 15 साल के करियर में 55 शतक लगाए। वर्ल्ड कप 2019 में खराब प्रदर्शन के बाद उनकी आलोचना हो रही थी। उन्होंने वर्ल्ड कप के 7 मैच में 203 रन बनाए थे। इस दौरान उनका औसत 40.60 का रहा था। अमला इस वर्ल्ड कप में एक भी शतक नहीं लगा सके थे।

अमला दक्षिण अफ्रीका के लिए वनडे में सबसे ज्यादा 27 शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। उनके बाद दूसरे स्थान पर संन्यास ले चुके एबी डीविलियर्स (25) हैं। टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में वे देश के दूसरे बल्लेबाज हैं। अमला ने 28 शतक लगाए। 45 शतक के साथ जैक्स कालिस पहले स्थान पर हैं।


SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER