नई दिल्ली / श्रीहरिकोटा से लॉन्च होगा चंद्रयान-2, स्पेस सेंटर और घर बैठे भी देख सकते हैं लाइव टेलीकास्ट

Dainik Bhaskar : Jul 19, 2019, 11:52 PM
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (इसरो) का चंद्रयान-2 मिशन 22 जुलाई, 2019 को दोपहर 2 बजकर 43 मिनट पर श्रीहरिकोटा के सतीश धवन सेंटर से लॉन्च होगा। इसे भारत के सबसे ताकतवर जीएसएलवी मार्क-III रॉकेट से लॉन्च किया जाएगा। इस रॉकेट में तीन मॉड्यूल ऑर्बिटर, लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) होंगे। इसकी लॉन्चिंग को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के लॉन्च व्यू गैलरी से भी देखा जा सकता है। इसके लिए आज (19 जुलाई) शाम 6 बजे से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू हो रही है। साथ ही, इसका लाइव प्रसारण अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे।

लॉन्च व्यू गैलरी से लाइव टेलीकास्ट

यदि आप चंद्रयान-2 मिशन के लॉन्चिंग इवेंट को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के लॉन्च व्यू गैलरी से देखना चाहते हैं, तब इसके लिए https://www.shar.gov.in/VSCREGISTRATION/index.jsp पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। जो आज शाम 6 बजे से शुरू हो रहे हैं। यहां पहुंचने का निकटतम रेवले स्टेशन सुल्लुरपेटा है। यहां से श्रीहरिकोटा 18 किलोमीटर दूर है। यहां की लॉन्च व्यू गैलरी छोटा स्टेडियम है, जिसमें 5000 दर्शक बैठ सकते हैं। किसी तरह की पूछताछ के लिए +91-7382768500 पर कॉन्टैक्ट कर सकते हैं, या फिर lvg@shar.gov.in पर मेल कर सकते हैं।

दूरदर्शन पर लाइव टेलिकास्ट

चंद्रयान-2 मिशन का लाइव टेलीकास्ट दूरदर्शन पर भी दिखाया जाएगा। दूरदर्शन पर इस तरह के मिशन का लाइव टेलीकास्ट कमेंट्री के साथ किया जाता है। लाइव टेलीकास्टमिशन के टाइम के अनुसान होगा।

यूट्यूब पर लाइव टेलिकास्ट

यदि आप घर से बाहर हैं या फिर टीवी से दूर हैं, तब भी चंद्रयान-2 मिशन का लाइव टेलीकास्ट देख सकते हैं। इसके लिए आपको अपने कम्प्यूटर, लैपटॉप, स्मार्टफोन या टैबलेट पर दूरदर्शन का ऑफिशियल चैनल 'Doordarshan National' पर जाना होगा। दूरदर्शन के 1.1 मिलियन (करीब 1 लाख 10 हजार) सब्सक्राइबर्स हैं।

सोशल प्लेटफॉर्म पर लाइव

चंद्रयान-2 मिशन का लाइव स्ट्रीमिंग भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (इसरो) की वेबसाइट पर भी की जाएगी। स्पेस एजेंसी Isro के सोशल प्लेटफॉर्म जैसे ट्विटर और फेसबुक पर भी इसकी लाइव स्ट्रीमिंग करेंगी। यानी www.facebook.com/ISRO और https://twitter.com/isro पर भी दिखाया जाएगा।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER