मुंबई / सेंसेक्स 174 अंक गिरकर 38557 पर, निफ्टी 57 प्वाइंट नीचे 11499 पर बंद

Dainik Bhaskar : Jul 10, 2019, 04:22 PM
मुंबई. शेयर बाजार बुधवार को लगातार चौथे सत्र में नुकसान में रहा। सेंसेक्स 173.78 अंक की गिरावट के साथ 38,557.04 पर बंद हुआ। निफ्टी की क्लोजिंग 57 प्वाइंट नीचे 11,498.90 पर हुई। बाजार में शुक्रवार से गिरावट जारी है।

सेंसेक्स के 30 में से 21 और निफ्टी के 50 में 36 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। एनएसई पर सभी 11 सेक्टर इंडेक्स नुकसान में रहे। रिएलिटी इंडेक्स में सबसे ज्यादा 1.6% गिरावट आ गई।

कारोबारियों का कहना है कि भारत में अमेरिकी उत्पादों पर आयात शुल्क को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बयान से निवेशकों के मन में चिंता है। ट्रम्प ने मंगलवार को कहा था कि भारत बहुत ज्यादा आयात शुल्क लेता है। अब इसे और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रमोटरों के विवाद पर सेबी ने इंडिगो से जवाब मांगा

इंटरग्लोब एविएशन (इंडिगो) का शेयर 11% नुकसान में रहाष कारोबार के दौरान 19% लुढ़क गया था। एयरलाइन के प्रमोटरों का विवाद सामने आने के बाद शेयर में बिकवाली तेज हो गई। प्रमोटर राकेश गंगवाल ने राहुल भाटिया पर गड़बड़ियों के आरोप लगाते हुए सेबी के शिकायत की है। सेबी ने इंडिगो के बोर्ड से जवाब मांगा है। एयरलाइन ने मंगलवार को रेग्युलेटरी फाइलिंग में यह जानकारी दी थी।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER